Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड का वार में दिया रियलिटी चेक, इन 2 लोगों की लगाई जमकर क्लास

Published : Nov 01, 2025, 12:20 PM ISTUpdated : Nov 01, 2025, 12:35 PM IST
Salman Khan

सार

'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग के लिए तान्या मित्तल और नीलम गिरी को फटकारा। सलमान ने उनके 'हाथी' व 'डायनासोर' जैसे कमेंट्स का खुलासा किया, जिससे घरवाले हैरान रह गए।

'बिग बॉस 19' के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में घर वालों की जमकर क्लास लगाई। अब शो के मेकर्स ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वो तान्या मित्तल और नीलम गिरी पर अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करने का आरोप लगाते और उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान के इस खुलासे से घर के सभी सदस्य हैरान रह गए।

सलमान खान ने खोली किन लोगों की पोल

सलमान खान प्रोमो में तान्या और नीलम से पूछते हैं, 'तान्या और नीलम, आप बताएं क्या राय है आपकी अशनूर को लेकर?' इस पर नीलम कहती हैं, 'अच्छी लग रही है।' तान्या ने कहा, 'बिल्कुल राजकुमारी जैसी लग रही है।' इसके जवाब में सलमान ने कहा, 'अच्छा? नीलम, आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व है? अब क्यों नहीं बोल रही? तान्या, आपने कहा हाथी जैसे, डायनासोर, मोटी, फुग्गे जैसे शक्ल वाली। ये हक किसने दिया आपको ये सब बोलने का अधिकार किसने दिया?' वहीं यह सब सुनकर अशनूर ने कहा, 'शर्म आनी चाहिए तान्या।' आपको बता दें कि इससे पहले, तान्या ने कहा था कि अशनूर के कपड़े उन पर जंचते नहीं हैं। इसके साथ ही नीलम ने उनकी तुलना डायनासोर से की थी और उन्हें जुरासिक पार्क कहा था।

 

ये भी पढ़ें..

Bigg Boss 19: इस हफ्ते कौन हुआ घर से बेघर? एलिमिनेशन रिजल्ट सुनकर उड़े फैंस के होश

Kantara Chapter 1 बनी 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म, 'छावा' को भी दे डाली पटखनी

गौहर खान ने तान्या को लगाई थी फटकार

गौहर खान ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर करते हुए तान्या की आलोचना की थी। गौहर ने कहा, 'शुरुआत में मुझे लगता था कि तान्या बहुत सुलझी हुई, मासूम और ड्रामे वाली है। वह बहुत एंटरटेनर थी और मुझे अब भी लगता है कि वो एंटरटेनर है, लेकिन जिस तरह से वो अशनूर की पीठ पीछे उसकी बॉडी शेमिंग कर रही हैं, वो बिल्कुल घिनौना है। टास्क में उसे 'हाथी' कहना और '21 साल की नहीं लगती', 'कितनी मोटी है', 'इसका तो वजन बढ़ रहा है' जैसी बातें कहना।'

यह शो हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इस सीजन में कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, जैसे गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा, मालती चहर और नीलम गिरी शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!