MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Kantara Chapter 1 बनी 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म, 'छावा' को भी दे डाली पटखनी

Kantara Chapter 1 बनी 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म, 'छावा' को भी दे डाली पटखनी

कन्नड़ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल स्टारर 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है। अब यह 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म है। इतना ही नहीं, अगर ऑलटाइम की बात करें तो 'कांतारा चैप्टर 1' 7वीं सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 01 2025, 10:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'कांतारा चैप्टर 1' ने 30 दिन में कितनी कमाई की?
Image Credit : Film

'कांतारा चैप्टर 1' ने 30 दिन में कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacknilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 30 दिन के बाद ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन 603.4 करोड़ रुपए हो गया है। 30वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार को इस कन्नड़ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही इस फिल्म ने 'छावा' को पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसका दिया है।

यह भी पढ़ें : शुक्रवार को रिलीज हुईं 4 चर्चित फ़िल्में, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने कितनी कमाई की?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
'छावा' ने लाइफटाइम कितनी कमाई की थी
Image Credit : Film

'छावा' ने लाइफटाइम कितनी कमाई की थी

विक्की कौशल स्टारर 'छावा' 14 फ़रवरी 2025 ओ रिलीज हुई थी। लक्षमण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लाइफटाइम 601.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का भी अहम् रोल था।

35
देश की अब तक की 7वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'कांतारा चैप्टर 1'
Image Credit : Film

देश की अब तक की 7वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'कांतारा चैप्टर 1'

'कांतारा चैप्टर 1' देश की अब तक की 7वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। अब इस फिल्म से आगे शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' (हिंदी), प्रभास-अमिताभ बच्चन स्टारर 'कल्कि 2898 AD'(तेलुगु), राम चरण-जूनियर एनटीआर स्टारर 'RRR'(तेलुगु), रॉकिंग स्टार यश स्टारर 'KGF Chapter 2' (कन्नड़), प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' (तेलुगु) और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' (तेलुगु) हैं।

45
देश की टॉप 10 फ़िल्में और उनकी भारत में कमाई
Image Credit : Film

देश की टॉप 10 फ़िल्में और उनकी भारत में कमाई

  1. पुष्पा 2 : द रूल :1234.1 करोड़ रुपए
  2. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन : 1030.42 करोड़ रुपए
  3. KGF Chapter 2 : 859.7 करोड़ रुपए
  4. RRR : 782.2 करोड़ रुपए
  5. कल्कि 2898 AD : 646.31 करोड़ रुपए
  6. जवान : 640.25 करोड़ रुपए
  7. कांतारा चैप्टर 1 : 603.4 करोड़ रुपए
  8. छावा : 601.54 करोड़ रुपए
  9. स्त्री 2 : 597.99 करोड़ रुपए
  10. एनिमल : 553.87 करोड़ रुपए
55
'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना मुनाफ़ा दिया
Image Credit : Film

'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना मुनाफ़ा दिया

'कांतारा चैप्टर 1' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है, जबकि इसका निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 125 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म अब तक लागत से लगभग 4.8 गुना की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 478. 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट दिया है, जो बजट के मुकाबले 382.7 फीसदी से ज्यादा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanuman Ansh: भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा की कहानी का क्या है कनेक्शन? जानें पूरा राज
Recommended image2
Toxic Collection Day 6: पहले सोमवार 'टॉक्सिक' का बेहद बुरा हाल, 8 करोड़ के नीचे सिमटी यश की फिल्म
Recommended image3
‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, अल्लू अर्जुन के पापा पर क्यों भड़कीं 'टॉक्सिक' स्टार यश की मां?
Recommended image4
महेश बाबू 51 की उम्र में भी कैसे हैं इतने फिट? इस एक चीज़ को हाथ तक नहीं लगाते
Recommended image5
Toxic Collection Day 5: यश की ‘टॉक्सिक’ का हाल बेहाल! 5वें दिन गिरकर इतने CR पर पहुंचा कलेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved