Bigg Boss 19 में खतरनाक कैप्टेंसी टास्क, अभिषेक बजाज ने इसे उठा-उठाकर पटका

Published : Sep 18, 2025, 03:34 PM IST
salman khan bigg boss 19 new promo video

सार

सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खतरनाक होता जा रहा है। बुधवार को बिग बॉस ने घर में कैप्टेंसी टास्क शुरू किया। गुरुवार को ये टास्क जारी रहेगा। इसी से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बजाज, आवेज दरबार को पटक-पटक मारते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 दिन ब दिन और ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। घरवाले अब अपनी हदें पार करने लगे हैं। पहले तो इनमें आपस में बहसबाजी होती थी लेकिन अब तो हाथापाई और लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसमें अभिषेक बजाज सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि वे आवेज दरबार को उठा-उठाकर पटकते नजर आ रहे हैं। 

क्या है बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में

जियो हॉस्ट के इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर कर लिखा- बिग बॉस के नए टास्क में घरवालों के बीच हुई तकरार! क्या नातिजा होगा इसका? देखिए #BiggBoss19 का नया एपिसोड, हर रोज रात 9 बजे #JioHotstar पर और 10:30 बजे @colorstv पर। इसमें देखा जा सकता है कैप्टेंसी टास्क में टीम के कुछ सदस्य बदलते हैं और गेम शुरू होता है। इसमें अभिषेक बजाज और आवेज दरबार में जबरदस्त टक्कर होती है। अभिषेक, आवेज के एरिया में आकर सामान लूटने की कोशिश करते हैं, ऐसे वो उन्हें रोकते हैं। फिर अभिषेक, आवेज को उठाकर पटकने लगते हैं। ये देखकर आवेज की टीम के मेंबर बसीर अली विरोध करते हैं और कहते हैं कि तू उठा-उठाकर फेंक रहा है उसको। इतने में अभिषेक कहते हैं- भाई खेल रहा हूं मैं। फिर आवेज कहते हैं कि तू एग्रेशन दिखा रहा है तो मैं भी दिखा सकता हूं और फिर वे भी उनसे भिड़ जाते हैं। इसके बाद गेम के संचालक अमाल मलिक बीच में आते हैं और दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं। इसमें भी अभिषेक, अमाल से भिड़ जाते हैं। अमाल कहते हैं कि मैं रोक रहा हूं तो तू रूकेगा। अभिषेक कहते मेरी मर्जी से रुकूंगा।

 

 

ये भी पढ़ें...The Ba***ds Of Bollywood कब-कितने बजे से होगी स्ट्रीम? जानिए आर्यन खान की सीरीज की पूरी डिटेल

अभिषेक बजाज की क्यों हो रही सोशल मीडिया पर तारीफ

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैन्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं और अभिषेक बजाज की तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर ने उन्हें रियल हीरो बताया। विराट नाम के एक यूजर ने लिखा- दर्शक अभिषेक को पसंद कर रहे हैं। वह दूसरों की तरह बनावटी नहीं, बल्कि असली और सच्चा है। अल्फा बसीर नाम के यूजर ने लिखा- यह बहुत मजेदार टास्क था और उसने आक्रमक होकर इसे फिर से बर्बाद कर दिया। रिया जायसवाल नाम की यूजर ने लिखा- अभिषेक किंग है। डीमा नाम की यूजर ने लिखा- अभिषेक सचमुच बिग बॉस पर राज कर रहा है। कृष्णा गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा- अभिषेक इस वीक का कैप्टन होगा। लाला नाम के यूजर ने लिखा- अभिषेक को टास्क में कोई नहीं हरा सकता।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: क्यों आग बबूला हुई नीलम, इन पर निकाली भड़ास-इसका की बोलती बंद

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?