Bigg Boss All Season Winners List: अब क्या कर रहे बिग बॉस सीजन 1 से लेकर 18 के विनर्स?

Published : Aug 07, 2025, 06:17 PM IST

Bigg Boss All Season Winners List: 24 अगस्त से बिग बॉस 19 ऑनएयर होने वाला है। हर साल इस शो को अपना नया विनर मिलता है। ऐसे में इस शो के ऑन-एयर होने से पहले आइए जानते हैं कि बिग बॉस के पुराने सीजन के विजेता कौन थे और अब इतने सालों बाद वो क्या करते हैं।

PREV
16
राहुल रॉय-आशुतोष कौशिक-विन्दु दारा सिंह

बिग बॉस के पहले सीजन के विनर 'आशिकी' के एक्टर राहुल रॉय थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। आशुतोष कौशिक बिग बॉस 2 के विनर थे। इस समय वो लाइमलाइट से दूर हो गए हैं। विन्दु दारा सिंह बिग बॉस सीजन 3 के विनर थे। इस शो के बाद वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

26
श्वेता तिवारी-जूही परमार-उर्वशी ढोलकिया

श्वेता तिवारी ने 'बिग बॉस सीजन 4' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं जूही परमार इस शो के सीजन 5 की विनर बनी थीं। उर्वशी ढोलकिया ने सीजन 6 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस शो के बाद यह तीनों एक्ट्रेसेस फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं।

36
गौहर खान-गौतम गुलाटी-प्रिंस नरूला

'बिग बॉस सीजन 7' की विनर गौहर खान थीं। वहीं इस शो के 8वें सीजन के विनर गौतम गुलाटी थे। इसके साथ ही प्रिंस नरूला 'बिग बॉस सीजन 9' के विनर बने थे।

46
मनवीर गुर्जर-शिल्पा शिंदे-दीपिका कक्कड़

'बिग बॉस सीजन 10' के विनर मनवीर गुर्जर थे। इस शो के बाद मनवीर अपना फैमिली बिजनेस संभालते हैं। शिल्पा शिंदे इस शो के सीजन 11 की विनर बनी थीं। शिल्पा इस शो के बाद इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इसके साथ ही दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस सीजन 12' की विनर बनी थीं। दीपिका को कैंसर हो गया था। इसलिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया है।

56
सिद्धार्थ शुक्ला-रुबीना दिलैक-तेजस्वी प्रकाश

'बिग बॉस सीजन 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे। साल 2021 में उनका निधन हो गया था। रुबीना दिलैक ने 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विनर बनी थीं। दोनों एक्ट्रेसेस इस शो के बाद कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

66
एमसी स्टैन-मुनव्वर फारूकी-करण वीर मेहरा

'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन थे। इस शो के बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। मुनव्वर फारूकी इस शो के 17वें सीजन के विनर थे। वहीं करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के विजेता थे। इस शो के बाद दोनों कई टीवी शोज में जलवा बिखेर चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories