बिग बॉस सीजन 1 से लेकर 18 के विनर्स को कितनी मिली थी प्राइज मनी, रकम जान हो जाएंगे दंग

Published : Aug 08, 2025, 11:15 AM IST

Bigg Boss Highest Price Money: 24 अगस्त से सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन ऑन एयर होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं शो के 1 से लेकर 18 तक के विनर्स को इसे जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिली थी। 

PREV
16
राहुल रॉय-आशुतोष कौशिक-विन्दु दारा सिंह

'बिग बॉस' के पहले सीजन के विनर राहुल रॉय बने थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शो जीतने पर 1 करोड़ रुपए मिले थे। 'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक थे। उन्हें शो जीतने पर 1 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं विन्दु दारा सिंह शो के तीसरे सीजन के विनर थे। प्राइज मनी के रूप में 1 करोड़ रुपए मिले थे।

26
श्वेता तिवारी-जूही परमार-उर्वशी ढोलकिया

'बिग बॉस 4' की विजेता श्वेता तिवारी थीं। उन्हें शो जीतने पर 1 करोड़ रुपए मिले थे। जूही परमार 'बिग बॉस 5' की विनर थीं। उन्हें शो जीतने के बाद प्राइज मनी के रूप में 1 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं उर्वशी ढोलकिया को सीजन 6 जीतने के लिए 50 लाख रुपए मिले थे।

36
गौहर खान-गौतम गुलाटी-प्रिंस नरूला

'बिग बॉस 7' में गौहर खान को 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। इस शो का आठवां सीजन जीतने पर गौतम गुलाटी को 50 लाख रुपए मिले थे। बिग बॉस 9 जीतने पर प्रिंस नरूला को 50 लाख मिले थे।

46
मनवीर गुर्जर-शिल्पा शिंदे-दीपिका कक्कड़

मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 के विनर थे। इस शो को जीतने के बाद उन्हें 50 लाख रुपए मिले थे। वहीं शिल्पा शिंदे को 11वां सीजन जीतने के बाद 44 लाख रुपए मिले थे। दीपिका कक्कड़ को इस शो के 12वें सीजन को जीतने के बाद 30 लाख रुपए मिले थे।

56
सिद्धार्थ शुक्ला-रुबीना दिलैक-तेजस्वी प्रकाश

'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। उन्हें शो जीतने पर 50 लाख रुपए मिले थे। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक का नाम भी शामिल है। उन्होंने शो का 14वां सीजन जीता था। शो जीतने के बाद उन्हें प्राइज मनी के रूप में 36 लाख रुपए मिले थे। तेजस्वी प्रकाश शो के 15वें सीजन की विनर बनी थीं। इसे जीतकर उन्होंने 40 लाख रुपए अपने नाम किए थे।

66
एमसी स्टैन-मुनव्वर फारूकी-करण वीर मेहरा

एमसी स्टैन 16वें सीजन के विनर थे। इस शो को जीतने के बाद उन्हें 31 लाख 80 हजार रुपए मिले थे। वहीं मुनव्वर फारूकी शो के 17वें सीजन के विनर थे। उन्हें इस शो के जीतने पर 50 लाख रुपए मिले थे। इसके साथ ही करण मेहरा को 'बिग बॉस 18' जीतने पर 50 लाख रुपए मिले थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories