Bigg Boss 17: तेरी जितनी कमर, उतनी मेरी उमर, खानजादी पर उलझ गए अभिषेक और अरुण

Published : Nov 04, 2023, 11:41 AM ISTUpdated : Nov 06, 2023, 07:18 AM IST
Bigg Boss 17

सार

Bigg Boss 17 : बिग बॉस में  हर दिन नए पंगे हो रहे हैं। सलमान खान के द्वारार खानज़ादी के एक खुलासे के बाद अभिषेक और अरुण आमने- सामने आ गए। अभिषेक ने पूरे टशन में अरुण से कहा- तेरी जितनी कमर, उतनी मेरी कमर, वहीं सलमान खान ने इस पर बड़ी हैरानी जताई । 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 के नए एपिसोड में, अभिषेक कुमार और अरुण एक दूसरे के साथ उलझ गए। यह सब ख़ानज़ादी और मन्नारा की लड़ाई के साथ शुरू हुआ जो बाद में अभिषेक और अरुण की लड़ाई में बदल गया। उनकी लड़ाई के दौरान, अरुण को यह कहते हुए सुना गया, “अगर मैं नहीं गया तो देखना तेरी बारात निकालूंगा, तेरी बारात नहीं निकलेगी तो मेरा नाम अरुण नहीं। देखना तेरी कैसी बैंड बजाता हूं।” उनके इस डायलॉग ने बिग बॉस के फैंस को कॉमेडी का तड़का दे दिया । ट्विटर पर बिग बॉस तक पेज ने लिखा, ''अभिषेक को खुश होना चाहिए कि वह क्यों लड़ रहे हैं ? अरुण भाई बारात बैंड निकलेगा अभिषेक के घर में, शादी होगी।”

फैंस ने लिए  जमकर कॉमेंट

एक फैंस ने कॉमेंट किया, “अरुण भाई सॉलिड हैं..थोड़ा और इन्वॉल्व होंगे तो मजा आएगा।” दूसरे ने कहा,“Arun & Sunny..they are hilllllaaaariouuuusssss...awesome twosome duos..!!!! वे एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं और बिना कुछ कहे एक-दूसरे को समझते हैं। तीसरे शख्स ने लिखा, “अभिषेक अरुण भाई से शादी करने के लिए तैयार नहीं है, ना ईशा का इंतजार करना है उसका ब्रेकअप तो देर-सबेर #BB17 ही होगा।”

इस बीच, वीकेंड का वार के दौरान सलमान ने कई कंटस्टेंट को रियलिटी चेक दिया। खानजादी और अभिषेक कुमार का लव एंगल घर के अंदर और बीबी फैन्स के बीच काफी चर्चा में रहा है। इस अफेयर की लॉयल्टी और रियलटी पर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं।

खानजादी पर खुलासे के बाद शुरू हुई बहस

एक तरफ हमने फिरोजा और अभिषेक को एक-दूसरे के लिए खुलकर इमोशन जताते ते देखा। दूसरी तरफ खानजादी ने अरुण महाशेट्टी और सनी आर्य उर्फ ​​तहलका भाई से कहा कि अभिषेक उन्हें अनकंफर्टेबल कर देते हैं। सलमान के इस खुलासे से घरवाले हैरान रह जाते हैं। हालांकि इसके बाद अभिषेक अलग तरह से पेश आते हैं। सलमान की बात सुनने के बाद, अभिषेक की अरुण और सनी के साथ तीखी बहस शुरू हो जाती है। अभिषेक कहते हैं, जितनी तेरी कमर है उतनी मेरी उमर है। इस सबके के बाद सलमान हैरान हो जाते हैं। अभिषेक अरुण और सनी से बहस करते हैं और उन्हें खानज़ादी से दूर रहने के लिए वॉर्न करते हैं।

 

 

सलमान खान ने कसा तंज

उनके इस बहस के बाद सलमान खान अभिषेक के इतने भोला होने के लिए मज़ाक उड़ाते है, वह कहते हैं, "थोड़ा तो दिमाग लगाओ यार अभिषेक, आपके फंडे ही गलत हैं जा रहे हैं यार। किसी को कोई बात समझ नहीं आती यहां पर।"

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17: इन दो फैमिली के बीच हुई मोहल्ले वाली लड़ाई, दर्शकों ने किया इस तरह रिएक्ट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!
Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी