
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर आए दिन न्यू अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इसी बीच दर्शकों को जबरदस्त झटका देने वाली एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के शो में वीकेंड का वार में इस एक हसीना का पत्ता कटने वाला है यानी वह घर से बेघर हो जाएगी। इस हसीना का नाम है मनस्वी ममगाई (Manasvi Mamgai)। बता दें कि मनस्वी को हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी और अब खबर है कि उन्हें एलिमिनेट किया गया है। कहा तो यह भी जा रहा है सना रईस खान को बचाने के लिए मेकर्स ने मनस्वी को बेघर करने का प्लान बनाया है।
Bigg Boss 17 तीसरा वीकेंड का वार
सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में शुक्रवार को तीसरा वीकेंड का वार होने जा रहा है। इससे जुड़े कुछ प्रोमो भी सामने आए हैं, जिसमें सलमान घरवालों की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं,इस वीकेंड शो से 1 कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा। इस बार एलिमिनेट होने के लिए समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई, ईशा मालवीय, अरुण माशेट्टी, विक्की जैन और सना रईस खान नॉमिनेडिट हुए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सना घर से बेघर हो सकती है। हालांकि, द खबरी ने ट्वीट कर बताया है कि शो से मनस्वी आउट होगी। ट्वीट में लिखा है- रूमर्स के हिसाब से मनस्वी घर से बेघर होने वाली हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये हो शुक्रवार रात को एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगी।
Bigg Boss 17 के घर में प्यार-मोहब्बत
आपको बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में अब प्यार-मोहब्बत भी शुरू हो गई है। अभिषेक कुमार जो ईशा मालवीय को लेकर पजेसिव थे, अब खानजादी के साथ इश्क फरमा रहे हैं। दोनों को घर के गार्डन एरिया में रोमांटिक होते कई बार देखा गया।
ये भी पढ़ें...
सांप का जहर बेचने वाले एल्शिव यादव जीते है किंग लाइफ, बेशुमार है दौलत
2023 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म Tejas, कंगना रनोट की लगातार 5वीं FLOP
फूटी किस्मत: जिन 8 बॉलीवुड Kids के मसीहा बने सलमान खान वो सभी हुए FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।