वो बात मान लेता तो महाभारत का कर्ण नहीं कृष्ण बनता ये हीरो, क्यों बिगड़ी थी बात

Published : Dec 28, 2024, 07:30 AM IST
br chopra mahabharat karna pankaj dheer

सार

पंकज धीर को महाभारत में कृष्ण का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मूंछें कटवाने से इनकार करने पर उन्हें कर्ण का रोल मिला। बीआर चोपड़ा से हुई इस अनबन की पूरी कहानी जानिए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दूरदर्शन का मोस्ट पॉपुलर सीरियल महाभारत (Mahabharat) को आज भी लोग भूले नहीं है। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) का यह सीरियल 36 साल पहले टेलीकास्ट किया गया था। उस दौरान इस शो को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और इसे पसंद किया गया था। इस सीरियल के किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। वैसे, तो इस सीरियल का हर किरदार अपने आप में खास रहा और आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। हालांकि, एक किरदार जो महाभारत में खास रहा, वो है कर्ण का, जिसे पंकज धीर (Pankaj Dheer) ने निभाया था। हालांकि, कम लोग ही जानते हैं कि कर्ण के लिए पहली पसंद पंकज नहीं थे, उन्हें कृष्णा का रोल ऑफर हुआ। लेकिन कृष्ण के रोल के लिए मेकर्स ने उनके सामने एक ऐसी शर्त रखी थी, जिसे उन्होंने मानने से मना कर दिया और इस वजह से खूब बवाल भी मचा था। इतना ही नहीं बीआर चोपड़ा इतना गुस्सा हो गए थे अपने ऑफिस से पंकज को भगा दिया था। आइए, जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा...

इसलिए महाभारत में कृष्ण नहीं बने पंकज धीर

बीआर चोपड़ा का नाम दिमाग में आते ही सबसे पहले दूरदर्शन के धारावाहिक महाभारत की याद ताजा हो जाती है। हालांकि, चोपड़ा साहब ने कई ऐसी फिल्में भी बनाई हैं, जिन्हें भूला नहीं जा सकता है, लेकिन महाभारत की बात ही कुछ रही। वैसे तो सीरियल में नितीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण का किरदार और पंकज धीर कर्ण का रोल प्ले किया था। लेकिन पहले श्रीकृष्ण का किरदार पंकज को ही ऑफर हुआ था, लेकिन एक बात ना मानने की वजह से उनके हाथ से ये रोल निकल गया था। बताया जाता है कि पंकज धीर को डॉ.राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा ने पहले अर्जुन के रोल के लिए फाइल किया था। अपने रोल को लेकर वे काफी उत्साहित थे। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था। फिर कुछ महीनों बाद चोपड़ा साहब का मन बदल गया और उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस बुलाया। पंकज से कहा कि उन्हें कृष्ण का रोल करना है और इसके लिए उन्हें अपनी मूछें कटानी होंगी। चोपड़ा साहब की बात सुनते ही पंकज के होश उड़ गए थे। थोड़ी देर विचार करने के बाद उन्होंने मूछें कटवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि मूछें उनके फेस को बैलेंस रखती है। अगर उन्होंने मूछें हटवा दी तो उनका चेहरा अच्छा नहीं लगेगा।

गुस्से में पंकज धीर को भगा दिया

पंकज धीर मूछें ना कटवाने की जिद पर अड़े थे और बीआर चोपाड़ उन्हें बार-बार मानने की कोशिश करते रहे। उन्होंने पंकज को समझाया था कि एक्टर को रोल के लिए कई बार अपना हुलिया बदलना भी पड़ता है। लेकिन पंकज अपनी बात से टस से मस नहीं हुए। ये देख चोपड़ा साहब का पारा इतना हाई हो गया था कि उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से ये कहकर भगा दिया था कि निकलो यहां से, बाहर जाओ और दोबारा कभी मत आना। हालांकि, पंकज को कुछ और स्टार्स ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानें।

बीआर चोपड़ा ने खुद बुलाया पंकज धीर को

कुछ महीने बीते और बीआर चोपड़ा का गुस्सा ठंडा हुआ। उन्होंने एक बार फिर पंकज धीर को अपने ऑफिस बुलाया। इस बार दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई। चोपड़ा ने पंकज को कर्ण का रोल ऑफर किया। पंकज ने ऑफर सुनते ही सबसे पहला सवाल किया कि कहीं मूछें तो नहीं करवानी पड़ेगी। चोपड़ा साहब ने मना किया और इस तरह पंकज महाभारत के कर्ण बने।

इन सीरियलों में नजर आ चुके हैं पंकज धीर

पंकज धीर ने महाभारत के अलावा चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, बढ़ों बहू, ध्रुव तारा, ससुराल सिमर का, सावधान इंडिया, डोली अरमानों की जैसे सीरियलों में काम किया। उन्होंने सौगंध, सनम बेवफा, परदेसी, आशिक आवारा, निशान, सोल्जर, बादशाह, अंदाज, जमीन, बिग ब्रदर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें…

वो शो, जिसने सलमान खान को बनाया TV का स्टार, बाद में बने 'Bigg Boss' के होस्ट

कौन है बॉलीवुड को वो पावर कपल जो बिना गाली-गलौच के नहीं करता बात

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार