'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नहीं दिखेंगे ये 5 किरदार, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Published : Jul 24, 2025, 08:11 PM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के मेकर्स ने कुछ समय पहले इसका प्रोमो शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शो के प्रीमियर होने से पहले, आइए उन किरदारों के बारे में जानते हैं, जो इसके दूसरे पार्ट से गायब हैं। 

PREV
15
सुधा शिवपुरी

सुधा शिवपुरी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में बा के किरदार में नजर आती थीं। बा परिवार की सबसे बड़ी सदस्य थीं, जो सबका खूब ध्यान रखती थीं। हालांकि, शो के पार्ट 1 में दिखाया गया था कि उनके किरदार की मृत्यु हो गई थी। वहीं रियल लाइफ में भी सुधा शिवपुरी का साल 2015 में निधन हो गया था।

25
सविता वीरानी

अपरा मेहता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी की सास सविता वीरानी का रोल निभाती थीं। उनके किरदार की भी पहले सीजन में मौत हो गई थी। उन्होंने तुलसी से वेंटिलेटर बंद करके उन्हें मारने के लिए कहा था। अपरा मेहता को एकता कपूर के इस कल्ट शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। लोग आज भी उन्हें तुलसी की सास के रूप में जानते हैं।

35
गौतम वीरानी

सुमित सचदेव ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के बड़े बेटे गौतम वीरानी का किरदार निभाया था। सुमित सचदेव ने गौतम के इस किरदार को अपने दम पर खूब तारीफें दिलाई थीं। वहीं वो शो के दूसरे पार्ट में गायब रहेंगे। हालांकि, अभी तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

45
पायल

जया भट्टाचार्य ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में विलेन पायल का रोल निभाया था। वो तुलसी को नुकसान पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश करती थी। जया भट्टाचार्य ने इस शो में सात साल तक काम किया। वहीं अब रीबूत वर्जन में शो में एक नया विलेन नजर आएगा।

55
अंश

आकाशदीप सहगल ने क्योंकि सास भी कभी बहू में तुलसी के बेटे अंश की भूमिका निभाई थी। इस शो में दिखाया गया था कि तुलसी ने ही अंश की हत्या कर दी थी, क्योंकि वो गलत काम करता था। इस वजह से वो शो के दूसरे सीजन में नहीं नजर आएंगे। आपको बता दें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन 29 जुलाई, 2025 से रात 10:30 बजे स्टारप्लस पर प्रसारित होगा और जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories