The 50: कौन हैं इन 6 कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर और क्या करते हैं?
हाल में शुरू हुए रियलिटी शो द 50 के महल में काफी घमासान देखने को मिल रहा है। इस शो में करीब 50 कंटेंस्टेट्स ने हिस्सा लिया, हालांकि, एलिमिनेशन के बाद ये संख्या होती जा रही है। बता दें कि इस शो को कलर्स चैनल और ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

द 50 के कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर्स
द 50 में टीवी पर्सनैलिटी से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित अन्य फील्ड के सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इसी बीच आपको इस शो में नजर आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
युविका चौधरी के पति कौन
द 50 की कंटेस्टेंट युविका चौधरी एक्ट्रेस है और फिल्मों के साथ कुछ रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। बात उनके पति की करें वो प्रिंस नरूला है। प्रिंस कई रियलिटी शोज का हिस्सा और विनर भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें... The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
मोनालिसा के पति के बारे में
भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मोनालिसा भी द 50 में नजर आ रही हैं। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत हैं और वो भी भोजपुरी फिल्मों में नजर आते हैं। विक्रांत भी द 50 का हिस्सा है।
कौन है श्रुतिका अर्जुन के पति
द 50 की कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन साउथ एक्ट्रेस हैं और कुछ रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। उनके पति का नाम अर्जुन राज है। बता दें कि उनके पति फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। वे एक बिजनेसमैन हैं।
दिव्या अग्रवाल के पति कौन
कुछ रियलिटी शोज में नजर आ चुकी दिव्या अग्रवाल भी द 50 का हिस्सा है। दिव्या के पति के बारे में बात करें तो उनका नाम अपूर्व पडगांवकर है। अपूर्व इंजीनियर हैं, लेकिन उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में पहचान बनाई है। उन्होंने एमबीए करने के बाद रेस्टोरेंट के बिजनेस में कदम रखा।
कौन है सपना चौधरी के पति
द 50 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी के पति का नाम वीर साहू है। वीर हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर, संगीतकार, लेखक, निर्माता और एक्टर हैं। उन्हें दबंग सिंगर और बाबा जी के नाम से भी जाना जाता है।
क्या करती हैं करण पटेल की पत्नी
करण पटेल द 50 के कंटेस्टेंट है और उन्होंने गेम में वापसी की है। बता दें कि उनकी पत्नी का नाम अंकिता भार्गव है। अंकिता टीवी एक्ट्रेस हैं और कई सीरियलों ममें नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें... The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।