कभी कूड़ेदान में खाती थी खाना, आज एक एपिसोड के वसूलती है 12 लाख, जानिए कौन?

Published : Sep 04, 2024, 12:04 PM IST
Bharti Singh

सार

भारती सिंह ने बेहद गरीबी देखी है। उनके पिता का देहांत तब हुआ जब वह सिर्फ 2 साल की थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह कूड़ेदान से खाना तक उठाकर खाती थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में हमने अक्सर सेलेब्स के गरीब से अमीर बनने की कहानी सुनी है। हालांकि, एक सितारा ऐसा भी है, जिसने बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन फिर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। बेहद गरीबी में जीवन जीने के बाद एक टीवी शो ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया। वह कोई और नहीं बल्कि भारती सिंह हैं।

इस वजह से कूड़ेदान से उठाकर खाना खाती थीं भारती सिंह

भारती सिंह जब 2 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद उन्होंने खूब स्ट्रगल किया। उस दौरान उनकी मां घरों में काम करती थीं और उनके भाई बहन कारखाने में। उन दिनों वो बासी खाना खाती थीं। यहां तक की वो कई बार कूड़ेदान से उठाकर भी खाना खाती थीं। इसका खुलासा खुद भारती ने किया था। उन्होंने कहा था कि लोग आधा सेब खाकर कचरे में फेंक देते थे, तो मुझे लगता था इससे पाप चढ़ेगा। वो कूड़ेदान में फेंकते थे तो मैं सोचती थी ये निकाल के वो आधा बच्चा हिस्सा काट के खा लूं। हालांकि, इसकी परेशानियों के बावजूद उन्होंने अपना ह्यूमर नहीं खोया।

भारती सिंह की ऐसे चमकी किस्मत

भारती सिंह की किस्मत तब बदली, जब सुदेश लेहरी ने उन्हें एक कॉमेडी शो के लिए ऑडिशन देने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद इस शो में भारती सेलेक्ट हो गईं और फिर अपनी मां के साथ मुंबई पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज भारती भारत की सबसे पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं।

भारती ने 'कॉमेडी सर्कस के महाबली', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई कॉमेडी शो में काम किया है। वहीं उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट 7', 'इंडियाज बेस्ट डांसर', 'डांस दीवाने', जैसे कई शोज में काम किया है। वो आखिरी बार रियलिटी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' की होस्टिंग कर रही थीं, जिसके लिए वो एक एपिसोड का 10-12 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं। ऐसे में वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडियन में से एक बन गई हैं।

और पढ़ें..

ICU में आर्थिक तंगी से जूझ रही दिग्गज एक्ट्रेस, जानिए बॉलीवुड में किसने की मदद?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की