
Crime Patrol City Crime Now On Netflix: सोनी टीवी का पॉपुलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' का ठिकाना अब बदल गया है। इस शो को नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है और 17 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म पर नए एपिसोड की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। नेटफ्लिक्स की ओर से सोमवार को क्राइम पेट्रोल का प्रोमो शेयर किया और जानकारी दी कि अब हर सोमवार को शो का नया एपिसोड यहां स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स इंडिया ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से प्रोमो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "अब शहर के हर क्राइम पर होगा क़ानून का कंट्रोल। देखिए क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम का नया एपिसोड हर सोमवार नेटफ्लिक्स पर।"
नेटफ्लिक्स के ऐलान के बाद इंटरनेट यूजर हैरान हैं और कमेंट बॉक्स में तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "CID के बाद नेटफ्लिक्स ने क्राइम पेट्रोल भी खरीद लिया।" एक यूजर का कमेंट है, "सोनी टीवी कौन?" एक यूजर ने लिखा है, "CID तक ठीक था। लेकिन क्राइम पेट्रोल? क्यों?" एक यूजर का कमेंट है, "ये सब क्या हो रहा है नेटफ्लिक्स पर।" एक यूजर ने लिखा है, "सबसे अच्छी बात हुई।" एक्यूजर ने लिखा है, "आहट भी लेकर आओ।" एक यूजर का कमेंट है, "सोनी पर टाला लगने वाला है।" एक यूजर का कमेंट है, "इस स्पीड से तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी नेटफ्लिक्स पर आ जाएगा।'
क्राइम पेट्रोल रियल क्राइम पर बेस्ड टीवी शो है, जिसकी शुरुआत 9 मई 2003 को सोनी टीवी पर हुई थी। तब से लेकर लगातर 21 साल तक इस शो ने ना केवल चैनल, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। इस शो को वैसे तो दिवाकर पुंडीर, शक्ति आनंद, साक्षी तंवर, नकुल मेहता, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा, सोनाली कुलकर्णी, दिव्यांका त्रिपाठी, संजीव त्यागी और निसार खान जैसे कलाकारों ने होस्ट किया। लेकिन अनूप सोनी की होस्टिंग इस शो की पर्याय बन गई थी। 8 सीजन तक सोनी चैनल पर चले इस शो के 2000 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट किए गए। सोनी पर आखिरी एपिसोड 22 नवम्बर 2024 को टेलीकास्ट हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।