
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ को लोग खूब पसंद करते हैं। इस शो में दीपिका सिंह ने संध्या बींदड़ी का किरदार निभाया था। वहीं अनस राशिद, सूरज राठी के रोल में दिखाई दिए थे। हालांकि, दोनों की जिसकी ही ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री थी, उतनी ही दोनों की ऑफ स्क्रीन लड़ाई होती थी। एक बार तो उनकी लड़ाई इतनी ज्यादा हो गई थी कि दीपिका सिंह ने उन्हें सेट पर थप्पड़ मार दिया था।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, हुआ यह था कि शो में दीपिका और अनस को एक इंटीमेट सीन शूट करना था। इस दौरान प्रोडक्शन टीम ने अनस को इशारा किया, लेकिन वो उसे समझ नहीं पाए। शूट के दौरान दीपिका को पीछे से पकड़ने के बजाय उन्होंने दीपिका को आगे से पकड़ लिया। इस वजह से दीपिका काफी अनकम्फर्टेबल हो गईं। फिर दोनों की जमकर बहस हुई। इसके बाद गुस्से में आकर दीपिका ने अनस को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पूरे सेट पर हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कांड के बाद दोनों की कभी बात ही नहीं हुई।
इस वजह से गिरने लगी थी शो की टीआरपी
इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'अनस और मैं प्रोफेशनल रिलेशनशिप शेयर करते हैं। शूटिंग के दौरान हमारे बीच गलतफहमी हो गई थी, लेकिन इसे हमने बाद में सुलझा लिया था। अगर हम ऐसा न करते तो ऑनस्क्रीन हमारे बीच काफी परेशानियां आतीं। इस शो की वजह से ऑडियंस ने हमें बहुत प्यार दिया है।' वहीं अनस ने कहा था, 'जिस दिन शो में थप्पड़ मारने वाला इंसिडेंट हुआ, उसी दिन से हमारे शो की टीआरपी गिरनी शुरू हो गई थी।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना था कि उनके बीच और दीपिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं हो पाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जब से शो शुरू हुआ था, तब से दीपिका और अनस के बीच अनबन चल रही थी। हालांकि, थप्पड़ वाले इंसीडेंट के बाद उन्होंने बात भी नहीं की।'
दीपिका सिंह ने इस शो से किया कमबैक
आपको बता दें दीपिका सिंह ने 2011 में स्टार प्लस के दीया और बाती हम में संध्या राठी के किरदार से टीवी पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने आईपीएस का किरदार निभाया था। इस बाद यह शो सितंबर 2016 में ऑफ एयर हो गया। इसके बाद उन्हें 2018 में द रियल सोलमेट नाम की एक वेब सीरीज में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक लिया और अब फिर उन्होंने टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' से कमबैक किया।
और पढ़ें..
सहेली के मरते ही उसके पति को दिल दे बैठी थीं तब्बू! फिर भी क्यों ना हो पाई शादी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।