मास्क लगाकर लालबाग़ के राजा के दर्शन करने पहुंचीं 'तारक मेहता...' की दयाबेन, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Published : Sep 04, 2025, 05:40 PM IST
Disha Vakani At Lalbaucha Raja

सार

Dayaben Aka Disha Vakani At Lalbaugcha Raja: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन के रूप में मशहूर दिशा वाकाणी हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा गणपति मंदिर गईं। मास्क और पारंपरिक वेशभूषा में, उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

Taarak Mehta Fame Disha Vakani Viral Video:  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल निभाकर मशहूर हुईं दिशा वाकाणी हाल ही में मुंबई के फेमस लालबाग़ के राजा के दरबार में पहुंचीं। दिशा ने गणपति बप्पा का दर्शन, पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया और फिर वहां से रवाना हो गईं। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसकी वजह से वहां मौजूद ज्यादातर लोग उन्हें पहचान नहीं सके। दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैन्स अपनी चहेती एक्ट्रेस को लंबे समय बाद यूं पब्लिकली देख एक्साइटेड हो रहे हैं। वहीं कई लोग एटीट्यूड दिखाने के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

वायरल हो रहा दिशा वाकाणी का वीडियो

पैपराजी पेज विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर दिशा वाकाणी का वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "दिशा वाकाणी ने लालबाग़ के राजा' का आशीर्वाद लिया।" वीडियो में दिशा को पारंपरिक परिधान में मंदिर की ओर बढ़ते देखा जा सकता है। उन्होंने लाल साड़ी और हरा ब्लाउज पहना हुआ है। उनके चेहरे पर मास्क है और वे भीड़ के बीच चल रही हैं। पैपराजी ने इस दौरान दिशा को मास्क निकालने को कहा। लेकिन उन्होंने साफ़ मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें : TMKOC की सिंपल कौल कौन हैं, 15 साल बाद टूटी जिनकी शादी? 'तारक मेहता...' में क्या था उनका रोल

 

 

दिशा के वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो में दिशा जिस तरह से अपने आसपास के लोगों को नज़रअंदाज़ कर रही हैं, वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वे इसके लिए उन्हें फटकार लगा रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा है,"उन्हें अकेला छोड़ दो। वे उन लोगों को एटीट्यूड दिखा रही हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। इसलिए सम्मानपूर्वक उन्हें नज़रअंदाज़ करें।" एक यूजर ने लिखा है, "उन्हें अकेला छोड़ दो। वे अब कुछ नहीं हैं। उन्हें आम लोगों की तरह ट्रीट करो। वे एटीट्यूड की दुकान हैं।" एक यूजर ने दिशा के लुक पर सवाल उठाते हुए लिखा है, "ये कितनी बुड्ढी हो गई है?"

9 साल 'तारक मेहता...' की एक्ट्रेस रहीं दिशा वाकाणी

दिशा बाकाणी ने 2008 में जेठालाल (दिलीप जोशी) की पत्नी के किरदार से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री ली थी। 2019 में प्रेग्नेंसी के समय उन्होंने शो से लीव ली और फिर कभी इसमें वापसी नहीं की। 7 साल से उनके फैन्स शो में उनके लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें
Bigg Boss 19 के बाद सलमान खान से नहीं मिलीं फरहाना भट्ट, बोलीं- हमारी बात तक नहीं हुई