TMKOC छोड़ बुरी तरह बर्बाद हुए 9 सेलेब्स, अब पेट पालने के लिए कर रहे यह काम

Published : Jul 04, 2025, 11:27 AM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया है। जानिए अब ये सितारे कहां हैं, क्या कर रहे हैं और उनकी जिंदगी कैसी है।

PREV
19
दिशा वकानी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के रोल में नजर आने वाली ​दिशा वकानी ने कई साल पहले इस शो को छोड़ दिया था। अब वो पूरी तरह से हाउस वाइफ बन गई हैं।

29
शैलेश लोढ़ा

शैलेश लोढ़ा ने कुछ समय पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ दिया था। इसके बाद अब वो अपना पूरा फोकस कविता और कवि सम्मेलन पर कर रहे हैं।

39
नेहा मेहता

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजली भाभी के रोल में नजर आने वाली नेहा मेहता ने इस शो को छोड़ने के बाद अब गुजराती फिल्मों और सीरियल्स में हाथ आजमाया है। ​

49
गुरुचरण सिंह सोढ़ी

​'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने निभाया था, लेकिन फिर अचानक उन्होंने इस शो को छोड़ दिया। हालांकि, बाद में सामने आया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और काफी परेशान हैं।

59
जेनिफर मिस्त्री

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन का किरदार निभाने वाली ​जेनिफर मिस्त्री ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगा कर इस शो को छोड़ दिया था। इस शो को अलविदा कहने के बाद अब वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

69
निधि भानुशाली

निधी भानुशाली ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाया था। फिर उन्होंने इस शो को छोड़ दिया और अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। इसके बाद अब वो वेब सीरीज और ऐड्स में नजर आती हैं।

79
राज अनादकट

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में राज अनादकट ने टप्पू का रोल निभाया था। इस शो में उनके रोल को खूब पसंद किया गया था। शो छोड़ने के बाद अब वो फिल्मों में काम कर रहे हैं।

89
झील मेहता

झील मेहता ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सबसे पहली सोनू का रोल अदा किया था। हालांकि, अब वो एक्टिंग से काफी दूर हो गई हैं और मेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं। वहीं कुछ समय पहले ही झील ने शादी की है।

99
कुश शाह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोली का किरदार निभाने वाली कुश शाह अपनी हायर एजुकेशन करने के लिए न्यूयॉर्क में बस गए हैं। इसके बाद वो इंडस्ट्री में कमबैक करेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories