रियल लाइफ में इतनी पढ़ी-लिखी हैं टीवी की संस्कारी बहुएं, लिस्ट देख होंगे हैरान

Published : Jul 04, 2025, 07:02 PM IST

टीवी की चकाचौंध से परे, इन अभिनेत्रियों ने शिक्षा को भी अहमियत दी है। जानिए इनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में और हो जाइए हैरान!

PREV
19
दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की संस्कारी बहु दिव्यांका त्रिपाठी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद भोपाल के ही सरोजनी नायडू गर्ल्स पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने डांस में डिपलोमा भी किया है।

29
तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी की इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तेजस्वी ने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किया है, लेकिन उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में बनाया है।

39
दीपिका सिंह

'दीया और बाती' से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद दीपिका सिंह इस समय कई हिट शो में काम कर रही हैं। आपको बता दें दीपिका ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में मास्टर्स (एमबीए) की पढ़ाई की है।

49
सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति को टीवी शो 'कुबूल है' में 'जोया' का किरदार निभाकर तगड़ी फैन फॉलोइंग मिली थी। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हंस राज महिला महाविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है।

59
रिधिमा पंडित

रिधिमा पंडित ने रोबो-बहु बनकर सबका दिल जीत लिया है। रिधिमा पंडित ने मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट में भी पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।

69
देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया। वहां पर उन्होंने फैशन की पढ़ाई की थी और फिर उन्होंने अपना करियर एक एक्ट्रेस के रूप में शुरू किया।

79
हिना खान

हिना खान एक मशहूर इंडियन एक्ट्रेस और टीवी स्टार हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। हिना ने अपना मास्टर्स मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट गुड़गांव से पूरी की है।

89
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने अपनी पूरी पढ़ाई इंदौर से की है। यहां तक कि उन्होंने ग्रेजुएशन भी वहीं से किया है। इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया था।

99
त्रिधा चौधरी

टीवी के पॉपुलर शो 'दहलीज' में त्रिधा चौधरी नजर आई थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता से की है। इसके साथ-साथ उन्होंने कलकत्ता से ही माइक्रोबायोलॉजी में ऑनर्स की डिग्री भी हासिल की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories