दुलकर सलमान की वो 7 फिल्में, जिन्हें आप OTT पर जरूर देखें

Published : Jul 28, 2025, 04:10 PM IST

दुलकर सलमान ने 2012 में मलयालम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसे में आइए जानते हैं दुलकर की उन फिल्मों के बारे में, जिनका आप ओटीटी पर लुफ्त उठा सकते हैं।

PREV
18
कैसे पॉपुलर एक्टर बने दुलकर सलमान

एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर दुलकर सलमान का जन्म 28 जुलाई, 1986 को कोच्चि, केरल में हुआ था। वो पॉपुलर एक्टर ममूटी के बेटे हैं। उन्होंने 2012 में मलयालम फिल्म 'सेकंड शो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से दुलकर साउथ के पॉपुलर एक्टर बन गए। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी हिट फिल्मों के बारे में, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

28
​उस्ताद होटल

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म '​उस्ताद होटल' एक ऐसे यंग शख्स की कहानी है, जो अपने दादा के रेस्टोरेंट में काम करते हुए अपने खाना पकाने के पैशन को खोजता है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

38
​बैंगलोर डेज

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म '​बैंगलोर डेज' की कहानी तीन चचेरे भाइयों की है, जो बंगलौर आकर अपने जीवन और रिश्तों की खोज करते हैं। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

48
चार्ली

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'चार्ली' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दुलकर सलमान और पार्वती समेत कई स्टार्स दिखाई दिए हैं। चार्ली एक यंग व्यक्ति है, जिसे ट्रेवल करना पसंद है और वह लाइफ का भरपूर आनंद लेने में विश्वास करता है। इसके लिए दुलकर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

58
​ओके कनमनी

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म '​ओके कनमनी' मणिरत्नम द्वारा निर्देशित एक तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दुलकर सलमान और नित्या मेनन लीड रोल में हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो के साथ-साथ जी5, मनोरमा मैक्स, VI मूवीज एंड टीवी, और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

68
महानति

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'महानति' एक बायोग्रफिकल ड्रामा फिल्म है, जो लेजेंड्री एक्ट्रेस सावित्री की लाइफ पर बेस्ड है। इसमें दुलकर सलमान के रोल को खूब पसंद किया गया है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

78
​सीता रामम

साल 2022 में आई फिल्म '​सीता रामम' एक यंग कपल की लाइफ पर आधारित एक लव स्टोरी है, जिसमें प्रेम और बलिदान जैसे सब्जेक्ट्स को दिखाया गया है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।

88
कुरूप

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'कुरूप' एक अपराधी के जीवन पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें दुलकर ने नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories