TV पर तगड़ा कमबैक करने को तैयार हैं 7 स्टार्स, TRP लिस्ट में मचाएंगे तहलका

Published : Jun 23, 2025, 05:37 PM IST

गौरव खन्ना से लेकर अविका गौर तक, कई जाने-माने चेहरे फिर से टीवी पर धमाल मचाने आ रहे हैं। नए शोज, नए किरदार, और नया मनोरंजन, देखिए आपके कौन से फेवरेट एक्टर्स वापसी करने जा रहे हैं।

PREV
17
गौरव खन्ना

गौरव खन्ना टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में अनुज के रोल में नजर आते थे। वहीं अब वो एक बार फिर से इस शो में कमबैक करने वाले हैं। अभी तक न तो गौरव ने और न ही मेकर्स ने इस खबर को पुष्टि की है। हालांकि, उनके शो में आने से इसकी टीआरपी में काफी सुधार हो जाएगा।

27
हिना खान

कैंसर के इलाज के बीच हिना खान जल्द ही शो 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस शो में हिना के साथ उनके पति रॉकी जायसवाल भी नजर आएंगे।

37
दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स' से टीवी की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

47
श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या भी लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 से टीवी की दुनिया में कमबैक करने जा रही है। आपको बता दें श्रद्धा आर्या ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

57
अविका गौर

अविका गौर जल्द ही टीवी शो पति, पत्नी और पंगा में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज हुआ था। खास बात तो यह है कि इसमें अविका के साथ उनके मंगेतर भी दिखाई देंगे।

67
पारस कलनावत

पारस कलनावत अनुपमा जैसे शोज में काम करने के बाद अब जल्द ही 'परिणीति' में दिखाई देंगे। ऐसे में उनके फैंस उन्हें एक बार फिर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

77
ईशा मालवीय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा मालवीय जल्द ही एकता कपूर के शो नागिन 7 में लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। हालांकि, इसका खुलासा न ही ईशा ने किया है और न ही एकता ने।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories