GHKKPM फेम आयशा सिंह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया हेल्थ अपडेट

Published : May 20, 2024, 08:38 AM IST
Ayesha Singh

सार

'गुम है किसी के प्यार में' फेम आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की कहनी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल आयशा ने इस फोटोज में आयशा का चेहरा सूजा हुआ दिखाई दे रहा है। इन फोटोज को शेयर कर उन्होंने बताया है कि वो स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। अब इन फोटोज को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

रिकवरी मोड में हैं आयशा सिंह

आयशा सिंह ने इन फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'याद है जब मम्मी पापा कहते थे, ज्यादा मत हंसो अभी रो दोगे..तो पहली तीन फोटोज खूब हंसी और मस्ती करते समय की हैं और आखिरी में ये चेहरा, जो अभी रिकवरी मोड में है। मैं खुद से थोड़ा अधिक प्यार कर रही हूं।'

आपको बता दें आयशा सिंह ने पिछले साल जून में गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कहा था, क्योंकि शो ने 20 साल का लीप लिया था। इस लीप में नील भट्ट, हर्षद अरोड़ा, ऐश्वर्या शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने शो को टाटा कह दिया था।

लोग कर रहे आयशा सिंह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना

जैसे ही आयशा सिंह ने इन तस्वीरों को अपलोड किया, वैसे ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। जहां एक फैन ने लिखा, 'आखिरकार आपकी बात सुनकर अच्छा लगा और मुझे खेद है कि आप ठीक नहीं हैं। आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करूंगा और मुझे यकीन है कि कुछ ही समय में आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। अपनी सेहत का ख्याल रखना।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं, आपकी बहुत याद आती है। मैं और मेरा परिवार आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।'

और पढ़ें..

Gullak Season 4 Trailer: अमन हुआ बड़ा, अन्नू प्यार में पड़ा, जानिए कब रिलीज होगी ‘गुल्लक 4’

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?