
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस हिना खान को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। वहीं अब हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने हिना की कुछ फोटोज शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने हिना के लिए खाना बनाया है। इसी के साथ रॉकी ने हिना की तारीफ करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। इन फोटोज में हिना एक चम्मच और एक क्रैब क्रैकर पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।
रॉकी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'जब वह मुस्कुराती है तो दुनिया रोशनी तेज हो जाती है। जब वो खुश होती है तो जीवन सार्थक हो जाता है। जब वो मेरे साथ होती है, तो मैं और जीने लगता हूं। जब मैं उसके साथ होता हूं, इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता है।' इसके आगे रॉकी ने लिखा कि मैं वीकेंड पर अपने प्यार के लिए स्पेशल खाना बनाया है। रॉकी के इस पोस्ट पर हिना के खूब सारा प्यार लुटाया। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स ने रॉकी की खूब तारीफ की है।
YRKKH से सेट पर हिना को रॉकी से हुआ था प्यार
हिना खान और रॉकी जायसवाल को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था और तब से दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं रॉकी ने बिग बॉस 11 में हिना को प्रपोज भी किया था। हिना खान ने 28 जून को फैंस को कैंसर से पीड़ित होने की खबर दी थी। तब से हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हैं। हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआती की थी। इस शो में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था। शो इतना पॉपुलर हुआ कि उन्हें घर-घर में अक्षरा के नाम से पहचाना जाने लगा। लंबे समय तक काम करने के बाद हिना ने शो छोड़ दिया। बता दें कि वे कुछ फिल्में और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी है।
और पढ़ें..
ये शादी का घर है, माफ़ कर देना...अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने मांगी फोटोग्राफर्स से माफ़ी!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।