
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों की बॉन्डिंग बिग बॉस के घर में जा कर और मजबूत हो गई थी। शो में सिद्धार्थ ने हिना को अपने फिजियोथेरेपिस्ट के बारे में बताया था। अब हाल ही में हिना उसी थेरेपिस्ट के पास अपना इलाज कराने पहुंचीं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
हिना को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद
हिना ने इस पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए लिखा, 'बिग बॉस में मुझे अपने थेरेपिस्ट से इंट्रोड्यूस कराने के लिए थैंक यू मेरे दोस्त। मिस यू सिद्धार्थ शुक्ला।' हिना के इस पोस्ट में उसी क्लीनिक की फोटो शेयर की है। हिना के इस पोस्ट को फिजियोथेरेपिस्ट ने री-शेयर करते हुए लिखा, 'मुझ पर भरोसा करने के लिए थैंक यू हिना खान। मैं सिद्धार्थ शुक्ला को जितना थैंक यू कहूं, कम है। उनकी बहुत याद आती है।' इसके बाद हिना ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वो स्वर्ग से हम दोनों को देखकर पक्का मुस्कुरा रहे होंगे।'
2020 में हुआ सिद्धार्थ का निधन
बिग बॉस 14 के दौरान हिना और सिद्धार्थ करीबी दोस्त बन गए थे। वहीं दोनों एक साथ रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी 'सीनियर' के रूप में दिखाई दिए थे। आपको बता दें सिद्धार्थ का 2 सितंबर 2020 को 40 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
सिद्धार्थ के निधन से बुरी तरह टूट गई थीं हिना
हिना ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'सिद्धार्थ के निधन की खबर ने मुझे बुरी तरह से तोड़ दिया। मैं बस आपको इतना बताना चाहती हूं कि मुझे उस व्यक्ति की बहुत याद आती है और यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण चीज है जो बहुत अचानक हुई है।'
और पढ़ें…
बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका, जानें कब इंडिया आ रहीं देसी गर्ल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।