
एंटरटेनमेंट डेस्क. खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13) शुरू होने वाला है और शिव ठाकरे, अंजुम फकीह और अन्य कंटेस्टेंट शूटिंग के लिए पहले ही साउथ अफ्रीका रवाना हो चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला प्रतिभागी कौन है। वैसे, कहा जा रहा था कि इस बार शिव ठाकरे को सबसे फीस मिल रही है लेकिन सामने आ रही एक रिपोर्ट की मानें तो ऐसा नहीं है। कहा जा रहा है कि इस बार सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह सबसे महंगी कंटेस्टेंट है। डेजी को इस रियलिटी के हर एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए मिल रहे हैं। डेजी के अलावा अन्य प्रतिभागियों को कितनी फीस मिल रही है आइए जानते हैं।
शिव ठाकरे को मिल रही इस फीस
बताया जा रहा था कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में शिव ठाकरे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस 16 में उन्होंने प्रति एपिसोड 10 लाख रुपए चार्ज करने की जानकारी थी। लेकिन Siasat.com की एक रिपोर्ट बताती है कि वह प्रति एपिसोड 6 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं और वह सबसे अधिक फीस पाने वाले कंटेस्टेंट नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी 13 की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली प्रतियोगी हैं। कथित तौर पर वह प्रति एपिसोड 15 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं।
Khatron Ke Khiladi 13 के लिए इन्हें मिल रही इतनी फीस
Khatron Ke Khiladi 13 की कंटेस्टेंट पिशाचनी फेम न्यारा बनर्जी हर वीक के लिए 6 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं। रोहित रॉय भी रोहित शेट्टी के शो के हिस्सा है. वे भी सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगी में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह प्रति एपिसोड 7 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स द्वारा इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई हैं। अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 के जरिए से नाम और शोहरत हासिल की। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें सलमान खान के शो के लिए हर वीक 3 लाख रुपए मिले थे। हालांकि, Khatron Ke Khiladi 13 के लिए उन्हें कितनी फीस मिल रही है, जिसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Khatron Ke Khiladi 13 की टीम रवाना
बीती शाम खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगियों यानी शिव ठाकरे, साउंडस मौफकीर, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, रूही चतुर्वेदी और अन्य को एयरपोर्ट पर देखा गया था। यह सभी शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे। आपको बता दें कि 13वां सीजन 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर शो रात 9.30 बजे से ऑन-एयर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें...
कौन है वो जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग करियर तक छोड़ने को तैयार
सबसे महंगा है इस साउथ स्टार का बंगला, जानें इन 10 एक्टर्स के घर की कीमत
कौन है तारक मेहता की रोशन सोढ़ी, जिसने बेइज्जती का बदला लेने छोड़ा शो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।