Published : Sep 05, 2023, 07:00 AM ISTUpdated : Sep 07, 2023, 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में जन्माष्टमी (janmashtami 2023) धूमधाम से मनाई जा रही है। बाजारों में रौनक दिख रही है। इस मौके पर आपको उन चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी सीरियलो में नन्हे कान्हा का रोल प्ले कर सभी का दिल जीता।
आपको बता दें कि टीवी पर श्रीकृष्णा पर ऐसे कई सीरियलों का प्रसारण हुआ, जिसमें चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने कान्हा का रोल प्ले किया। ये सीरियल है परमावतार श्रीकृष्ण, जय श्रीकृष्णा, बाल कृष्णा, श्रीकृष्णा आदि।
27
2008 में टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल जय श्री कृष्णा को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। आपको बता दें कि सीरियल में कान्हा का रोल एक बच्ची धृति भाटिया ने निभाया था। इस शो में कृष्ण का रोल अदाकर धृति से खूब सुर्खियां बटोरी थी।
37
2017 में टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल परमावतार श्रीकृष्ण में निर्णय समाधिया में बाल गोपाल का रोल प्ले किया था। वे अपनी नटखट अदाओं से घर-घर में फेमस हुए।
47
चाइल्ड आर्टिस्ट मीत मुखी ने दो बार श्री कृष्ण का किरदार निभाया। उन्होंने टीवी शो बाल कृष्णा और बाल गोपाल करे धमाल, दोनों में ही शो में अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीता था। उनकी नटखट अदाओं पर हर कोई फिदा था।
57
दूरदर्शन पर 1993 में प्रसारित सीरियल श्रीकृष्ण में कृष्ण का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी को इस शो की वजह से खूब पॉपुलैरिटी मिली। कहा जाता है कि लोग उनके किरदार से इतना प्रभावित हुए कि असल में उन्हें भगवान मानने लगे थे।
67
2008 में मेघन जाधव टीवी सीरियल जय श्रीकृष्णा में भगवान श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। मेघन को भी दर्शकों ने श्रीकृष्ण के रोल में खूब पसंद किया था। दर्शकों पर उनकी मासूमियत का खूब जादू चला।
77
रामानंद सागर के सीरियल श्री कृष्णा में बाल कृष्ण का किरदार गंधर्व परदेसी ने निभाया था। इस सीरियल में उन्होंने जिस अंदाज से कान्हा का किरदार निभाया था, उससे सब उनके फैन हो गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।