KBC 15: 8 साल के बच्चे का कारनामा देख शॉक्ड अमिताभ बच्चन शो तक छोड़ने को हुए तैयार

Published : Nov 22, 2023, 09:05 AM IST
kaun banega crorepati 15

सार

Kaun Banega Crorepati 15:अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में हॉट पर बच्चे नजर आ रहे हैं। बीती रात यानी मंगलवार के एपिसोड में हॉट सीट पर 8 साल का बच्चा बैठा जिसकी मैमोरी देख बिग बी शॉक्ड रह गए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati 15) में फिलहाल किड्स जूनियर वीक चल रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में 8 साल का प्रतियोगी विराट अय्यर (Virat Iyer) ने अपनी इंटेलिजेंस और नॉलेज से सभी को प्रभावित किया। आपको बता दें कि अपनी क्विक ऑब्जर्वेशन स्किल के कारण विराट को स्कूल में गूगल ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। उन्होंने शतरंज और संगीत में कई अवॉर्ड्स जीते हैं। इतना ही नहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा ऑप्शन शेयर करने से पहले ही विराट आत्मविश्वास से सवालों के जवाब देते नजर आए। उन्होंने नौ अलग-अलग भाषाओं में गाना गाकर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिग बी, विराट के इस कारनामे से काफी इम्प्रेस हुए और उनकी जमकर तारीफ भी की।

KBC 15 की हॉट सीट पर 8 साल का बच्चा

कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में विराट अय्यर हॉटसीट पर बैठने वाले दूसरे प्रतियोगी थे। उनपर एक वीडियो असेंबल दिखाया गया है। वीडियो में उसकी मां कहती नजर आईं- उसकी यादाश्त अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा है। जब वह 6 महीने का था तो हमें अहसास हुआ कि उसकी ऑब्जर्वेशन स्किल भगवान का दिया वरदान है। वीडियो में उसके टीचर कहते हैं कि वह चीजों को तेजी से पकड़ लेता है और स्कूल में उसे 'गूगल ब्वॉय' के नाम से जाना जाता है। विराट ने खुलासा किया कि उन्होंने 1 मिनट में चेकमेट कर लिया है। वह कहते हैं- 7-8 महीनों में मैंने राज्य स्तरीय शतरंज खेला है। मैं बड़ा होकर शतरंज में ग्रैंड मास्टर बनना चाहता हूं।

विराट अय्यर के साथ बिग बी ने खेला केबीसी 15

अमिताभ बच्चन ने विराट अय्यर के साथ गेम शो खेलते हुए 1000 रुपए के लिए पहला सवाल पूछा कि नर्सरी कविता के अनुसार, जैक और जिल पहाड़ी पर क्या लाने गए थे? A. पानी, B. तेल, C. शहद, D. सूप। पहले सवाल का सवाल देने के लिए विराट ऑडियंस पोल यूज करते हैं और कहते हैं- मैं बड़ा हो गया हूं, मुझे नर्सरी कविताएं याद नहीं हैं। पोल की मदद से वह विकल्प ए का सही उत्तर देता है। गेम आगे बढ़ता है और बिग बी ऑप्शन शेयर करने से पहले भी वह जवाब देते जाता है। साथ ही विराट जवाबों के पीछे के किस्से भी शेयर करता दिखा। इसके बाद बिग बी अपनी पसंद और नापसंद के बारे में अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाते हैं।

KBC 15 में 25 लाख के सवाल तक खेले विराट अय्यर

गेम में बिग बी विराट से 1.60 लाख रुपए का सवाल पूछते है कि क्रिस्टोफर हिपकिंस 2023 में किस देश के प्रधान मंत्री बने? विराट जवाब देते हुए कहते हैं, जो भी ऑप्शन है आप न्यूजीलैंड पर लॉक कर सकते हैं। बिग बी बहुत खुश होते हैं और मजाक में कहते हैं- मेरी जरूरत ही क्यों है। मैं खेल छोड़ सकता हूं। विराट जवाब देते हैं- आपके बिना खेल अधूरा है। विराट 25 लाख रुपए के सवाल तक खेलता है और खेल खत्म हो जाता है। बिग बी कहते हैं- मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं पूरी रात आपके साथ गेम खेलूं। आज मैंने आपसे जो ज्ञान प्राप्त किया, वह मैंने अपने पूरे जीवन में प्राप्त नहीं किया।

ये भी पढ़ें...

अंदर से महल जैसा दिखता है शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला, 10 INSIDE PIX

2000 रु में काम शुरू करने वाली कौन है ये हसीना जो अब करोड़ों की मालकिन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!