
टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति 16 (KBC 16) के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत पश्चिम बंगाल के कोलकाता की दीप्ति सिंह के साथ हुई। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ रोमांटिक पल शेयर किए। वह 6,40,000 रुपए अपने घर ले गई। एपिसोड फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के साथ जारी है। FFF जीतने वाली और जल्दी 5 खेलने के लिए क्वालिफाई करने वाली दो महिलाएं खुशबू मिस्त्री और शालिनी शर्मा थीं। शालिनी ने 25 लाख रुपए जीते। उनसे 50 लाख रुपए के लिए नीरज चोपड़ा के खेल भाला फेंक से जुड़ा सवाल किया गया था?
खुशबू और शालिनी अमिताभ बच्चन से मिलकर बहुत खुश हुईं। खुशबू ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया। वहीं, शालिनी ने बताया कि वह 16 साल से इस शो में आने की कोशिश कर रही थीं। अमिताभ ने दोनों महिलाओं के साथ 'जल्दी 5' का खेल शुरू किया तो शालिनी सभी सवालों के तेजी से जवाब देकर राउंड जीत गईं। शालिनी ने शो के दौरान अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया। उनका 18 साल का बेटा बिस्तर पर है। वह केबीसी के लिए नंगे पांव पहुंचीं थीं।
शालिनी हॉट सीट पर पहुंचीं तो अमिताभ ने 20,000 रुपए का पहला सवाल पूछा। इस तस्वीर में दिख रहे किले किस राज्य में स्थित हैं? शालिनी ने विकल्प बी- राजस्थान चुना। इसके बाद 40,000 रुपए के लिए सवाल आया इनमें से कौन सा युद्धक्षेत्र वर्तमान पश्चिम बंगाल में स्थित है? शालिनी ने अपनी लाइफलाइन 'ऑडियंस पोल' का इस्तेमाल किया। वह दर्शकों के उत्तर विकल्प सी. प्लासी के साथ गईं।
80,000 रुपए के सवाल के लिए शालिनी ने किया लाइफलाइन 'डबल डिप' इस्तेमाल
होस्ट ने 80,000 रुपए के लिए सवाल किया- गुजरात के भुज में स्मृतिवन स्मारक पर किस प्राकृतिक आपदा के लगभग 13,000 पीड़ितों की नाम पट्टियां लगी हैं? जवाब देने के लिए शालिनी ने लाइफलाइन 'डबल डिप' की मदद ली। उसने पहले विकल्प A-बाढ़ चुना। बाद में विकल्प D-भूकंप चुना। यह सही उत्तर है।
शालिनी ने अगले कुछ सवालों का तेजी से जवाब दिया। वह 3,20,000 रुपए तक पहुंच गईं। उनसे सवाल किया गया मध्य प्रदेश और ओडिशा के मौजूदा मुख्यमंत्रियों का पहला नाम क्या है? शालिनी ने विकल्प A-मोहन चुना और जीत गईं।
अमिताब शालिनी से 6,40,000 रुपए के लिए सवाल पूछा- चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी की किताब 'एन अनकॉमन लव' किस आईटी कंपनी से जुड़े एक जोड़े की कहानी बताती है? वह विकल्प बी-इंफोसिस का जवाब देती है। यह सही उत्तर है।
12,50,000 रुपए के लिए अमिताब बच्चन ने किया ये सवाल
अमिताब ने 12.50 लाख रुपए के लिए सवाल किया- नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रूटे अक्टूबर 2024 में किस संगठन के महासचिव का पदभार संभालने वाले हैं? इसपर शालिनी अटक गईं। उन्होंने 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन की मदद ली और विकल्प C. NATO चुना। वह 12,50,000 रुपए जीत गईं।
25 लाख रुपए के लिए अमिताब ने सवाल किया- इनमें से कौन 800 से ज्यादा कुत्तों का मालिक है, जिसके पास हर कुत्ते के लिए अलग-अलग अटेंडेंट और केनेल है? शालिनी ने 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' लाइफलाइन चुना। उसके भाई ने शुरू में उसे दूसरा जवाब दिया, लेकिन कॉल डिस्कनेक्ट करने से ठीक पहले विकल्प D- जूनागढ़ के नवाब को चुनने के लिए कहा। यह सही उत्तर निकलाा। वह 25 लाख रुपए जीत गईं।
अमिताब ने 50 लाख रुपए के लिए सवाल पूछा- इनमें से किस भारतीय महिला ने नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने से 50 साल से भी ज्यादा समय पहले एशियाई खेलों में भाला फेंक में रजत और कांस्य पदक जीता था? शालिनी को सवाल का जवाब नहीं पता थी। इसलिए वह शो छोड़ देती हैं। सही जवाब विकल्प A- एलिजाबेथ डेवनपोर्ट था।
यह भी पढ़ें- कभी ₹500 पाने वाले इस TV स्टार के पास प्राइवेट जेट, अब 1 एपिसोड का वसूलता है 5cr
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।