
Kaun Banega Crorepati Update. टीवी का मोस्ट फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति घर-घर में पसंद किया जाता है। पिछले 25 सालों से इस शो को दर्शक देखते आ रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों ये खबर तेजी से फैल रही है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब अगले सीजन से केबीसी होस्ट नहीं करेंगे। इतना ही नहीं सामने आई खबरों में ये तक कहा गया कि मेकर्स ने नए होस्ट की तलाश शुरू कर दी है और कुछ नामों पर चर्चा भी की जा रही है। इसी बीच सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे ये बात क्लियर हो गई है कि बिग बी अगला सीजन होस्ट करेंगे या नहीं। खुद बिग बी ने रिएक्शन दिया है।
सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुद खुलासा कर दिया है कि वे केबीसी छोड़ नहीं रहे हैं बल्कि अगले सीजन में फिर दर्शकों से मिलने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में बिग बी ने कहा- "हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी वो प्यार, वो साथ, वो अपनापन आप सभी की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं। और हर दौर के अंत तक सच यही सामने आता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना भी चाहा, उससे कहीं ज्यादा मिला है और लगातार मिलता रहता है। हमारी उम्मीद है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी न टूटे।"
अमिताभ बच्चन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा-"जाते-जाते मैं आपसे बस यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारी कोशिशों ने किसी की भी जिंदगी को जरा सा भी छुआ है, या यहां बोले गए शब्दों ने कोई उम्मीद जगाई है, तो मैं समझूंगा कि हमारी 25 सालों की जो कोशिश थी वह सफल हुई। तो देवी जी और सज्जनों, मैं आपसे अब अगले दौर में मिलूंगा। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए, अपने सपनों को जिंदा रखिए। न रुकिए, न झुकिए, आप जहां हैं जैसे हैं अनमोल हैं, मेरे प्रिय हैं और मेरे अपने हैं। फिर मिलते हैं आपसे, तब तक मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं- शुभरात्रि।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।