Published : Aug 05, 2025, 06:29 PM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 02:52 PM IST
अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस शो को टीवी पर चलते 25 साल का वक्त हो गया है। जानिए शो के पहले करोड़पति और उनसे पूछे गए आखिरी सवाल के बारे में, जिसने उन्हें 21 मिनट में करोड़पति बना दिया था…
'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस सीजन में प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए थी। हर्षवर्धन नवाथे इस सीजन के पहले और इकलौते करोड़पति बने थे। जिस वक्त उन्होंने 'KBC' से एक करोड़ रुपए जीते थे, उस वक्त वे महज 27 साल के थे। आज हर्षवर्धन 52 साल की उम्र पार कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हर्षवर्धन नवाथे जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सोशल डेवलपमेंट शाखा जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के CEO के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। मई 2023 में उन्हें संस्थान में यह पोस्ट मिली।
25
KBC में आने के बाद हर्षवर्धन नवाथे की जिंदगी कैसे बदली?
हर्षवर्धन नवाथे ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जिस वक्त उन्होंने KBC में हिस्सा लिया, उस वक्त वे IAS एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, उनका फोकस डिस्टर्ब हुआ और वे वह एग्जाम क्लियर नहीं कर पाए। लेकिन KBC ने उन्हें स्टार बना दिया। उन्होंने कहा था, “KBC ने मुझे जो प्लेटफॉर्म दिया, वह एक जाल की तरह था। मैं जिंदगी के साथ एक्सपेरिमेंट करता गया। मैं यूके गया और मुझे बहुत ज्यादा लोन नहीं लेना पड़ा। मैंने MBA किया और अपना प्रोफेशनल करियर शुरू कर दिया।”
35
KBC में कैसे पहुंचे थे हर्षवर्धन नवाथे?
हर्षवर्धन नवाथे की मानें तो उनकी मां ने उन्हें KBC में जाने के लिए कहा था। उस वक्त वे दिल्ली में थे और IAS बनने की तैयारी कर रहे थे। 1 अगस्त 2000 को वे मुंबई आए। इससे पहले जुलाई 2000 में KBC शुरू हो चुका था। वे KBC देखते थे और लगभग हर सवाल का सही जवाब देते थे। यह देख उनकी मां ने उन्हें शो में जाने के लिए कहा। बकौल हर्षवर्धन, "मेरी मां ने मुझे नोटिस किया और कहा कि तुम यहां बैठकर सभी सवालों के जवाब दे रहे हो। 'KBC' के लिए ट्राय क्यों नहीं करते। इसके बाद मैंने कोशिश करनी शुरू की। मेरी मां ने मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया।"
45
KBC में 21 मिनट में 1 करोड़ जीतने वाला कंटेस्टेंट
हर्षवर्धन नवाथे से 'कौन बनेगा करोड़पति' में 15 सवाल पूछे गए थे और उन्होंने रिकॉर्ड 21 मिनट में सभी सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए की राशि अपने नाम कर ली थी। उन्होंने पहले से लेकर 9वें सवाल तक कोई लाइफलाइन नहीं ली थी। 10वें सवाल पर उन्होंने पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल ली थी। खास बात यह है कि उन्होंने आखिरी सवाल का जवाब बिना लाइफलाइन के देकर 1 करोड़ जीत इतिहास रच दिया था।
55
KBC में हर्षवर्धन नवाथे से पूछा गया 1 करोड़ का सवाल क्या था?
हर्षवर्धन नवाथे से होस्ट अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ रुपए का जो सवाल पूछा था, वो इस प्रकार था:-
भारतीय संविधान इनमें से किसे संसदीय कार्य प्रक्रिया में हिस्सा लेने की इजाज़त देता है?
A. सोलिसिटर जनरल
B. अटॉर्नी जनरल (सही जवाब)
C. कैबिनेट सेक्रेटरी
D. चीफ जस्टिस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।