
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्टर कीथ सिकेरा और रोशेल राव के घर खुशखबरी आ गई है। जी हां 'द कपिल शर्मा शो' की लॉटरी एक प्यारी सी बेटी की मां बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोशेल ने लिखा, 'बेटी के रूप में मिले भगवान के इस महान आशीर्वाद की तारीफ कर रहे हैं। हम धन्य हो गए हैं। बेबी सिकेरा 1 अक्टूबर 2023 में पैदा हुई। आप सभी के अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दोस्तों। मैंने भगवान से इस बच्चे को मांगा था और उन्होंने मुझे वही दे दिया। इस समय हम सातवें आसमान पर हैं। बेबी सिकेरा 1.10.2023 को पैदा हुई है।
कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने ऐसे की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
कुछ महीने पहले उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की थीं और फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। इसमें उन्होंने पिंक ड्रेस कैरी किया है, जिसमें वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। इन फोटोज में रोशेल के साथ उनके पति कीथ भी नजर आ रहे हैं। कीथ ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर कर लिखा, 'दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या फिर बॉय...जिससे हम मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। जी हां, आपने सही अंदाज लगाया। हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बेहद खूबसूरत तोहफे के लिए शुक्रिया जीसस और आप सभी को आपके प्यार और सपोर्ट के लिए। कृपया इस नए सफर पर हम पर आशीर्वाद बनाए रखें।'
शादी के 5 साल बाद कपल के घर में गूंजी किलकारी
कीथ सिकेरा और रोशेल राव की बात करें तो कपल ने कई सालों तक डेट करने के बाद 2018 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक दूसरे को पति-पत्नी बनाया। अब इस स्टार ने शादी के पूरे 5 साल बाद फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। आपको बता दें दोनों ने 2015 में 'बिग बॉस 9' और 2019 में 'नच बलिए' जैसे शो में पार्टिसिपेट किया था।
और पढ़ें..
Watch Video: लग्जरी कार छोड़ श्रद्धा कपूर ने की ऑटो की सवारी, लोग बोले- पब्लिसिटी स्टंट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।