
Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 15. प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 14 के बाद अब इसके अगले सीजन यानी सीजन 15 को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। शो से जुड़ी नई-नई जानकारियां आए दिन सामने आ रही हैं। इसी बीच रोहित के शो से जुड़ी एक और जबरदस्त जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो में देसी शकीरा यानी गोरी नागोरी भी नजर आने वाली है। हरियाणवी डांसर गोरी को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो गोरी भी शो में स्टंट करती नजर आएंगी।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का मोस्ट पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) जल्द ही टीवी पर वापसी कर रहा है। मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार मेकर्स बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा रहे हैं। हाल ही में इस शो के संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए थे,जिसमें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग शामिल है। अब इस लिस्ट में हरियाणा की शकीरा यानी गोरी नागोरी का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि गोरी भी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट है।
खतरों के खिलाड़ी 15 कब शुरू होगा, इसे जानने के लिए फैन्स काफी क्रेजी है। बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग इसी साल मई में शुरू हो सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो की कोई रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। आपको बता दें कि शो का पिछला सीजन यानी सीजन 14 काफी शानदार रहा था। इस शो के विनर करणवीर मेहरा रहे थे। इसके बाद करणवीर, सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आए। वे इस शो के भी विनर रहे। उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का इनाम मिला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।