Laughter Chefs 2 Finale: एल्विश यादव-करण कुंद्रा बने विनर, जानें कौन सी जोड़ी रही रनरअप

Published : Jul 28, 2025, 08:40 AM ISTUpdated : Jul 28, 2025, 10:37 AM IST
laughter chefs season 2 winner elvish yadav karan kundrra

सार

Laughter Chefs 2 Winner:  रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ। इस सीजन के विनर करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने हैं। फैन्स दोनों को विनर बनने पर लगातार बधाई दे रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (Laughter Chefs 2) का फिनाले रविवार रात को हुआ। तगडे़ मुकाबले के बीच शो के विनर की घोषणा की गई। बता दें कि इस सीजन के विनर की ट्रॉफी करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने जीती। वहीं, फर्स्ट रनरअप रीम शेख और एली गोनी की जोड़ी रही। जीत के बाद विनर्स को सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि शो पिछले 7 महीने से चल रहा था। इसे कॉमेडियन भारती सिंह ने होस्ट किया और शो के शेफ हरपाल सिंह सोखी थे। लाफ्टर शेफ्स 2 का प्रीमियर इस साल 25 जनवरी को हुआ था।

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का फाइनल मुकाबला

कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के फिनाले में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सभी जोड़ियों को इस सीजन की आखिरी डिश बनाने का टास्क दिया। सभी कंटेस्टेंट्स को एक मिठाई बनानी थी। सभी ने दिए गए टास्क को पूरा किया, लेकिन करण कुंद्रा और एल्विश यादव द्वारा बनाई गई मिठाई से शेफ सबसे ज्यादा खुश हुए। एपिसोड के आखिरी में लाइव दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स द्वारा बनाई गई मिठाई का स्वाद चखा और उसी आधार पर वोट दिया। इसके बाद होस्ट भारती सिंह और शेफ हरपाल ने पूरे सीजन में हर जोड़ी को मिले टोटल स्टार्स को काउंट किया। इसी आधार पर करण और एल्विश यादव को विनर घोषित किया गया।

 

 

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में विनर्स को मिले कितने स्टार्स

रिपोर्ट्स की मानें तो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर रहे करण कुंद्रा और एल्विश यादव को 51 स्टार्स मिले। वहीं, पहले रनअप रीम शेख और एली गोनी को 38 स्टार्स मिले। आपको बता दें कि लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले में अपकमिंग रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी भी पहुंचे थे। शेफ ने दोनों को बूंदी के लड्डू बनाने का टास्क दिया था और इसमें सोनाली विनर रही थी।

लाफ्टर शेफ्स के बारे में

बता दें कि लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन का प्रीमियर 1 जून, 2024 को हुआ था। 4 अक्टूबर, 2024 को इसका फिनाले हुआ था। पहले सीजन के विनर एली गोनी और राहुल वैद्य रहे थे। दूसरे सीजन का प्रीमियर इसी साल 25 जनवरी को हुआ था। इस बार शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रीम शेख, करण कुंद्रा और एली गोनी कंटेस्टेंट्स के रूप में शामिल हुए थे। दोनों ही सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया। वहीं, सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह दूसरे सीजन के भी जज बने।

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss OTT Update: क्या हमेशा के लिए बंद हुआ शो! चौंका देगी सामने आई वजह
2026 की पहली TRP List में हो गया भयानक खेल, अनुपमा-YRKKH की रेटिंग चौंकाने वाली