
बीते कुछ दिनों में मनोरंजन जगत से जुड़े कई सेलेब्स दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं, बुधवार को भी ऐसी ही एक दुखद खबर सुनने को मिली। आपको बता दें कि डायरेक्टर बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण का रोल कर फेमस हुए पंकज धीर का निधन हो गया है। वे 68 साल के थे और लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आइए, आपको उनकी फैमिली के बारे में बताते हैं।
पंकज धीर का परिवार छोटा सा है। उनकी पत्नी अनीता धीर, बेटा निकितिन धीर और बहू कृतिका सेंगर हैं। बता दें कि उनकी पूरी फैमिली ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। उनकी पत्नी कॉस्ट्यूम डिजाइनर है, बेटा बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल करता है और बहू टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। पंकज धीर ने अनीता से 19 अक्टूबर 1976 को शादी की थी। अनीता बॉलीवुड फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का काम करती हैं। कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग करने के साथ ही उन्होंने कई फिल्मों काम काम किया है। वे इक्के पे इक्का (1994) और बॉक्सर (1984) सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें... Mahabharat के कर्ण पंकज धीर का निधन, 68 की उम्र में हारे कैंसर से जंग
पंकज धीर का बेटा निकितिन धीर ने पिता की तरह एक्टिंग फील्ड में करियर बनाया। उन्होंने हिंदी के साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। निकितिन ने 2008 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने अकबर के बहनोई शरीफुद्दीन हुसैन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं। इसके अलावा उन्होंने रेडी (2011), चेन्नई एक्सप्रेस (2013), कांचे (2015), शेरशाह (2021), सूर्यवंशी (2021) और वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स (2024) में काम किया है। इसी साल आई अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में भी वे नजर आए थे। निकितिन ने फिल्मों के साथ टीवी सीरियलों में भी काम किया है। वे द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण, फियर फाइल्स, नागार्जुन एक योद्धा, इश्कबाज, नागिन 3, श्रीमद रामायण में नजर आ चुके हैं।
पंकज धीर की बहू टीवी जगत की जानीमानी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर हैं। वे कई हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। कृतिका ने फेमस टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे कसौटी जिंदगी की, किस देश में है मेरा दिल, आहट, कबूल है, एक वीर का अरदास, देवों के देव महादेव, कसम तेरे प्यार की, छोटी सरदारनी जैसी शोज में काम किया है। आपको बता दें कि निकितिन और कृतिका की लव स्टोरी की शुरुआत पंकज धीर की वजह से हुई थी। 2014 में निकितिन, पंकज की फिल्म में काम कर रहे थे और उसी दौरान कृतिका ऑडिशन देने आई थी। पंकज को कृतिका काफी पसंद आई और उन्होंने उन्हें लीड रोल के साथ अपनी बहू के रूप में भी पसंद कर लिया था।
ये भी पढ़ें... कौन थे 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर, जिनका कैंसर की वजह से हुआ निधन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।