
बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और यही उनकी मौत की वजह बनी। वो महज 68 साल के थे। सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) के सदस्य अमित बहल ने पंकज के निधन की पुष्टि की है। सिंटा के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है। उनके यूं चले जाने से फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान रह गए हैं। वहीं पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।
पंकज धीर का जन्म 9 नवंबर 1956 को मुंबई में हुआ था, लेकिन उनका परिवार पंजाब में रहता है। पंकज मिडिल क्लास फैमिली के थे और काफी स्ट्रगल करके टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर बने। पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म पूनम (1981) थी, लेकिन यह बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने 'सूखा', 'मेरा सुहाग', 'रंदम वरवु' और 'जीवन एक संघर्ष' जैसी कई और फिल्मों में काम किया, जो शायद ही कभी भुलाई जा सकें। हालांकि, साल 1988 में पंकज को बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' से सफलता मिली। इस महाकाव्य टीवी शो में, पंकज ने सूर्यपुत्र कर्ण की भूमिका निभाई थी। उनके व्यक्तित्व, अभिनय और हाव-भाव ने कर्ण के किरदार को दर्शकों का पसंदीदा बना दिया था।
ये भी पढ़ें..
कब होगी कैटरीना कैफ की डिलीवरी? विक्की कौशल ने किया खुलासा
महाभारत के बाद पंकज स्टारडम की ओर बढ़े। उन्हें सिनेमा और टेलीविजन से बेहतरीन ऑफर्स मिलने लगे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे 'बेवफा', 'सड़क', 'जी हॉरर शो', 'चंद्रकांता', 'सोल्जर', 'बादशाह', 'अंदाज', 'ससुराल सिमर का', 'राजा की आएगी बारात', 'देवों के देव...महादेव' और 'बढ़ो बहू' शामिल हैं। पंकज आखिरी बार सीरी सिरीज ध्रुव तारा- समय सदी से परे में नजर आए थे। पंकज अब अपने पीछे पत्नी अनीता धीर, बेटे निकितन धीर और बहू कृतिका सेंगर को छोड़ गए हैं। अनीता धीर एक फेमस बॉलीवुड कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। निकितन धीर एक हैं और 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सूर्यवंशी से तंगबली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।