बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में कर्ण का रोल करने वाले पंकज धीर का निधन हो गया है। वे 68 साल के थे। बता दें कि वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बुधवार को आखिर सांस दी। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर बीआर चोपड़ा के मोस्ट पॉपुलर टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण का रोल करने वाले पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया है। वे 68 साल थे। सिंटा के मेंबर अमित बहल ने उनके निधन का खबर को कन्फर्म किया है। सूत्रों की मानें तो पंकज पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने इससे जंग लड़ी, लेकिन कुछ महीने पहले ये बीमारी फिर से उभर आई और उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस बीमारी से संबंधित उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हाल ही में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार बुधवार 4.30 बजे पवन हंस शमशान घाट, विले पार्ले मुंबई में किया जाएगा। 

पंकज धीर के बारे में

पंकज धीर ने फिल्मों के साथ टीवी धारावाहिकों में भी काम किया था। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण का रोल कर मिली थी। इस रोल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। ये धारावाहिक 1988 में आया था। इसके अलावा वे कई माइथोलॉजिकल शो में काम करते नजर आए थे। उन्होंने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, कानून, जी हॉरर शो अनहोनी, महाभारत कथा, युग, रिश्ते, तीन बहुरानियां, ससुराल सिमर का, देवों के देव महादेव और बढ़ो बहू जैसे सीरियलों में काम किया था। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था। वे सड़क, सनम बेवफा, परदेसी, सोल्जर, बादशाह, तुमको ना भूल पाएंगे, टार्जन, राजा की आएगी बारात सहित कई फिल्मों में नजर आए।

ये भी पढ़ें... पत्नी डिजाइनर तो बहू टीवी एक्ट्रेस, ऐसी है Mahabharat के कर्ण पंकज धीर की फैमिली

महाभारत के अर्जुन ने किया पंकज धीर को याद

महाभारत में अर्जुन का रोल करने वाले फिरोज खान ने भी पंकज धीर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पंकद के साथ फोटो शेयर कर लिखा- अलविदा मेरे दोस्त हम आपको याद करेंगे। बता दें कि पंकज और फिरोज असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। सिंटा (CINTAA) के पू्र्व महासचिव रहे पंकज धीर के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स उन्हें लगातार श्रद्धाजंलि वे रहे हैं। बुधवार को CINTAA की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई कि- गहरे दुख के साथ हम आपको हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और सिंटा के पूर्व महासचिव पंकज धीर के 15 अक्टूबर 2025 को निधन की सूचना देते हैं। अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे पवन हंस, विले पार्ले में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें... कौन थे 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर, जिनका कैंसर की वजह से हुआ निधन