इस वजह से Mahabharat की 'द्रोपदी' रूपा गांगुली हुईं गिरफ्तार

Published : Oct 03, 2024, 08:04 PM IST
Roopa Ganguly

सार

महाभारत फेम एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रूपा गांगुली को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया, जानें पूरा मामला।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Roopa Ganguly Arrested: बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल रूपा बीजेपी की नेता हैं। ऐसे में वो कोलकाता के पुलिस स्टेशन के सामने धरने पर बैठ गई थीं और स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग कर रही थीं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हुआ यह कि पेलोडर की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। पेलोडर एक ऐसी मशीन होती है, जिससे कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी सड़क की मरम्मत करने के लिए करते हैं। बच्चे की मौत के बाद स्थानीय महिला बीजेपी नेता रूबी दास अपने साथियों के साथ प्रदर्शन करने लगीं। हालांकि, इस दौरान उन्हें कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिर जैसे ही इस घटना के बारे में रूपा को पता चला, तो वो उस पुलिस स्टेशन पहुंच गईं और रूबी की रिहाई की मांग करने लगीं। इसके बाद रूपा अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गईं। इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बजाए रूपा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रूपा की गिरफ्तारी पर पुलिस का कहना है कि रूपा और उनके साथी पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचा रहे थे।

कौन हैं रूपा गांगुली

आपको बता दें रूपा गांगुली 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके साथ ही रूपा ने कई शोज में भी काम किया था। हालांकि, अब कुछ समय से रूपा पॉलिटिक्स ही कर रही हैं। रूपा पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता भी हैं। वो बंगाल की में भाजपा की बड़ी नेताओं में गिनी जाती हैं।

और पढ़ें..

जब 15 साल की रेखा के साथ 32 के हीरो ने की थी अश्लील हरकत, फिर जो हुआ चौंक गए लोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर