'देवों के देव...महादेव' की पार्वती ने क्यों छोड़े TV शो? खुद बताई असली वजह

Published : Oct 03, 2024, 07:26 PM IST
Puja Banerjee Devon Ke Dev Mahadev Parvati

सार

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने बताया कि वे अपने बेटे की वजह से डेली सोप नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डेली सोप के व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्हें अपने बेटे को समय नहीं दे पाएंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पूजा बनर्जी को टीवी के दर्शक 'देवों के देव...महादेव' की पार्वती के नाम से जानते हैं। हालांकि, वे बीते कुछ समय से डेली सोप से दूर हैं और फिलहाल उनका ऐसे शो करने का कोई इरादा भी नहीं है। उन्होंने एक हालिया बातचीत के दौरान इसके पीछे की वजह भी बताई है। उनकी मानें तो वे अपने बेटे की वजह से डेली सोप नहीं कर रही हैं।

आखिर क्यों डेली सोप नहीं कर रहीं पूजा बनर्जी

पूजा बनर्जी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा, "मैं अपने बेटे की वजह से डेली सोप से दूर हूं। क्योंकि अगर मैंने डेली सोप करने शुरू कर दिए तो मैं अपने बेटे को समय नहीं दे पाऊंगी। अभी भी मैं उसे पूरा समय नहीं दे पा रही हूं। बहुत कम समय दे पाई हूं मैं। इसकी वजह से मैं अपराध बोध में रहती हूं। मुझे बहुत गिल्ट होता है। क्योंकि जब आप मां बन जाते हो, आपकी सारी फीलिंग बदल जाती है। आपकी पूरी दुनिया आपके बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। इसलिए जब भी मुझे समय मिलता है, मुझे लगता है कि मुझे अपने बच्चे के साथ होना चाहिए।"

'डेली सोप के दौरान छुट्टियां भी नहीं मिल पातीं'

पूजा बनर्जी ने आगे कहा, "अगर मैं किसी डेली सोप की शूटिंग शुरू करती हूं तो मैं पूरे 30 दिन के लिए पूरी तरह व्यस्त हो जाऊंगी। जो दर्शक शो देख रहे हैं, वे पूरे 30 दिन देखते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि एक शो बनाने में कितनी मेहनत लगती है। जब हम डेली सोप शूट करते हैं तो हमें छुट्टियां बमुश्किल मिल पाती हैं। यही वजह है कि मैं टीवी से दूर चल रही हूं।"

क्या भविष्य में डेली सोप करना पसंद करेंगी पूजा बनर्जी?

जब पूजा बनर्जी से पूछा गया कि क्या भविष्य में वे डेली सोप करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा, “अगर मुझे टीवी शो ऑफर होते हैं तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि रोल क्या है, किरदार कैसा है, शो कैसा है और इसके लिए कितने दिन के शूट की जरूरत है। जैसा कि मैंने पहले ही बताया कि मैं अपने बच्चे को छोड़कर शो के लिए शूट करने को तैयार नहीं हूं।”

पूजा आगे कहती हैं,  "जब से मेरा बेटा पैदा हुआ है, तब से मैं काम और पर्सनल लाइफ को अच्छे से बैलेंस कर रही हूं। वह तीन महीने का था, तबसे मैंने काम शुरू कर दिया है। लेकिन मैं ऐसे बैलेंस कर रही हूं कि एक सप्ताह या 10 दिन शूट करती हूं। बाकी समय अपने बेटे के साथ रहती हूं। टीवी शो करना मुश्किल होगा, क्योंकि मैं पूरे महीने के लिए व्यस्त हो जाऊंगी।"

2020 में पूजा बनर्जी ने शादी की

पूजा बनर्जी ने 2020 में 'तुझ संग प्रीत लगाई' के अपने को-स्टार कुणाल वर्मा से शादी की। अक्टूबर 2020 में उनके बेटे का जन्म हुआ। उनके बेटे का नाम कृशिव वर्मा है।  वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा TV पर पिछली बार रियलिटी शो 'डांस बांग्ला डांस' में बतौर जज नज़र आई थीं। OTT पर उन्हें इसी साल बंगाली वेब सीरीज 'कैबरे' में देखा गया था।

और पढ़ें…

रिलीज से पहले ही OTT पर बिकी 'सिंघम अगेन'! जानिए किसने कितने में खरीदी

इस एक्ट्रेस ने 'रामायण' में निभाया था डबल रोल, पहले शो ही नहीं करना चाहती थी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर