2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर

Published : Dec 04, 2025, 07:33 PM IST
most search ott show on google india in 2025

सार

2025 खत्म होने को है, ऐसे में गूगल इंडिया पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ओटीटी शोज की लिस्ट रिवील की गई है। इस लिस्ट में रियलिटी शोज, ड्रामा, कॉमेडी और स्पाई थ्रिलर सीरीज आदि शामिल हैं। आइए, जानते हैं लिस्ट में कौन सा शो किस नंबर पर हैं… 

जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा है, बीते पूरे साल से जुड़ी कई जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। पूरे साल क्या हुआ, किन चीजों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, किन्हें सबसे ज्यादा देखा गया, इसके बारे में जानकारियां रिवील हो रही हैं। इसी बीच गूगल इंडिया ने बताया है कि बीते पूरे साल भारत में लोगों ने क्या सबसे ज्यादा खोजा। गूगल द्वारा एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इस साल यानी 2025 में ओटीटी पर किन शोज और वेब सीरीज को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किया गया। आइए, देखते हैं लिस्ट में कौन सा शो या फिर वेब सीरीज किस नंबर पर हैं…

गूगल इंडिया 2025 टॉप सर्च ओटीटी शोज

1. स्क्विड गेम

ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा निर्मित नेटफ्लिक्स का कोरियाई सर्वाइवल थ्रिलर स्क्विड गेम का सीजन 3 इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ली जंग जे और ली ब्युंग हुन की इस सीरीज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया क्योंकि इसमें आखिरकार पता चलता कि खिलाड़ी 456 (जंग-जे) के साथ क्या होता है, जब वो स्क्विड गेम के एरिया में फिर से एंट्री लेता है।

2. पंचायत

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत को भी इस साल खूब पसंद किया गया। इस बार के सीजन 4 में नए चुनाव के कारण फुलेरा गांव का पूरा माहौल बदलने की प्रक्रिया दिखाई, जो काफी मजेदार थी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों ने खूब देखा।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?

3. बिग बॉस 19

सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 19 ने इस साल खूब धमाल मचाया। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स से जमकर गदर किया, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। शो में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, अमाल मलिक, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद सहित अन्य प्रतियोगी शामिल हुए। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर लंबे समय से चल रहे इस शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है, जिसकी वजह से ये शो और ज्यादा लाइमलाइट में बना हुआ है।

4. द बैडस ऑफ बॉलीवुड

राइटर-डायरेक्टर आर्यन खान की वेब सीरीज द बैडस ऑफ बॉलीवुड इस साल ओटीटी पर छाई रही। सीरीज को शानदार रेटिंग भी मिली। सीरीज ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। इसमें लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, सहर बंबा सहित कई स्टार्स नजर आए थे।

5. पाताल लोक

जयदीप अहलावत की अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पाताल लोक को भी गूगल पर इस साल खूब सर्च किया गया। ये सीरीज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई। बता दें कि ये सीरीज 2020 में आई थी और 5 साल बाद भी इसे दर्शक देख रहे हैं। इसके डायरेक्टर अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय हैं।

6. स्पेशल ऑप्स

के के मेनन की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स मार्च 2020 में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई थी। तभी इसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। डायरेक्टर नीरज पांडे की ये एक्शन थ्रिलर सीरीज काफी शानदार और सस्पेंस से भरी पड़ी है।

7. व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरीन

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरीन एक ऐतिहासिक कोरियन ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें ऐ-सन (आईयू) और ग्वान-सिक (पार्क बो-गम) की छह दशकों से चली आ रही लव स्टोरी दिखाई जा रही है। ये कोरियाई वेब सीरीज उनके बचपन से लेकर टीनएज तक के रोमांस को दिखाती है, जिसे देखने का दर्शकों में क्रेज बना हुआ है।

ये भी पढ़ें... 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!