
टीवी सीरियलों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रही 40 साल की मौनी रॉय को लेकर उनकी उम्र में कोई भी अंदाजा नहीं लग सकता है। उन्होंने खुद को इस तरह मेंनेट करके रखा है कि वे 40 में भी 20 साल की ही नजर आती हैं। वैसे, अपनी खूबसूरती और स्मिल फिगर को बनाएं रखने के लिए वे कई नुस्खे आजमाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे काफी मेहनत भी करती हैं। आइए, जानते हैं उनकी हेल्थ, फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में...
मौनी रॉय खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग तरीके से वर्कआउट करती हैं। वे जिम में कम समय बीताती है और डांस-योगा करके खुद को हेल्दी रखती हैं। वे अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। वैसे, उन्हें जंक फूड खाना पसंद है, लेकिन हेल्थ के लिए वे खुद पर कंट्रोल रखती हैं और ऐसे खाने से दूर रहती है। 5 प्वाइंट्स में जानते हैं मौनी का फिटनेस सीक्रेट और डाइट प्लान...
- मौनी रॉय फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट डांस करती हैं। इसके साथ वे खुद को फिजिकली और मेंटली फिट रखने के लिए योगा करती हैं। वे जिम में ज्यादा वर्कआउट नहीं करती, लेकिन वेट ट्रेनिंग जरूर लेती हैं। मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए वे स्ट्रेचिंग पर भी खास ध्यान देती हैं।
- मौनी खुद को हाइड्रेड रखने के लिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं। सुबह की शुरुआत वे हल्दी या दालचीनी वाला पानी पीकर करती हैं। इससे उन्हें आराम मिलता है और शरीर में पानी भी बना रहता है। इसके अलावा वे अन्य लिक्विड डाइट भी लेती हैं ताकि बॉडी को फैट बर्न करने में मदद मिल सके।
- मौनी रॉय वैसे तो चाइनीस फूड बहुत पसंद हैं लेकिन अपनी हेल्थ और फिटनेस को देखते हुए वे इसे कम खाती हैं। वे 2 हफ्ते तक ऑयल फ्री फूड खाती हैं। 15 दिन एक बार चीट डे मनाती हैं और मन चाहा खाती हैं।
- मौनी हमेशा हेल्दी डाइट लेती हैं। वो दिनभर में 2 से 3 घंटे के गैप में कुछ ना कुछ खाती रहती हैं। इससे उनके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
- मौनी ब्रेकफास्ट में हल्का और हेल्दी खाना पसंद करती हैं। वे ज्यादातर पोहा, उपमा, इडली, उत्पम खाना पसंद हैं। लंच में वे दाल, ग्रीन सलाद, रोटी और हरी सब्जियां खाती हैं। डिनर में वो रोटी और सब्जी खाती हैं। डिनर वे सोने से 2-3 घंटे पहले ही करती हैं।
ये भी पढ़ें... तारक मेहता की बबीता जी के पास है करोड़ों की दौलत, इन 4 सोर्सेस से करती हैं धांसू कमाई
मौनी रॉय टीवी की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत 2006 में सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी। इसके बाद उन्होंने देवों के देव...महादेव और जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क में काम किया। उन्हें नागिन सीरियल से खूब पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने पंजाबी रोमांटिक फिल्म हीरो हिटलर इन लव (2011) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 2018 की पीरियड स्पोर्ट्स फिल्म गोल्ड से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा। 2022 में वे फंतासी ड्रामा फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आईं। उन्होंने रोमियो अकबर वॉल्टर, मेड इन चाइना, वेले, वेदा और द भूतनी जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म्स विश्वंभरा, है जवानी तो इश्क होना है, द वाइफ्स हैं। इन सभी फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है और ये 2026 में रिलीज होंगी।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: किसने की तान्या मित्तल की सरेआम बेइज्जती, सलमान खान भी नहीं रोक पाए हंसी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।