विवादों के बीच TMKOC की टीम ने शो के 15 साल पूरे होने को किया सेलिब्रेट, बबीता जी ने शेयर की INSIDE फोटोज

Published : Jul 29, 2023, 12:22 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को टेलीकास्ट होते हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। फैंस इस शो के दीवाने हैं। इस खास मौके पर शो में बबीता कृष्णन अय्यर की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटोज शेयर की हैं।

PREV
17
TMKOC ने बदल दी मुनमुन दत्ता की जिंदगी

मुनमुन दत्ता ने शो के एक्टर्स और क्रू के साथ कई तस्वीरें शेयर कर बताया है कि कैसे इस शो ने उनकी लाइफ बदल दी। इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स का आभार भी व्यक्त किया है।

27
15 साल से TMKOC में काम कर रहीं हैं मुनमुन दत्ता

मुनमुन ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा, 'आज मैं ग्रैटिट्यूड, ग्रैटिट्यूड और सिर्फ ग्रैटिट्यूड ही बोल सकती हूं। पिछले 15 सालों में जिस तरह से मेरे जीवन ने बेहतरी की दिशा में मोड़ लिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।

37
मुनमुन दत्ता ने की TMKOC की टीम की तारीफ

मुनमुन ने आगे लिखा, 'आप लोगों ने इस शो को देखा और हमें अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। इस शो की सबसे अच्छी टीम है। एक्टर्स, डायरेक्टर्स, राइटर्स और इस टीम में मौजूद सभी लोग बहुत अच्छे हैं।'

47
मुनमुन दत्ता ने की असित मोदी की तारीफ

मुनमुन लिखती हैं, 'एक के बाद एक लक्ष्य हासिल करने के लिए असित जी की निरंतर खोज और समर्पण। यह हर किसी की कड़ी मेहनत, जुनून, धैर्य, समर्पण, का परिणाम है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 15वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

57
2008 में पहली बार टेलिकास्ट हुआ था TMKOC

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहली बार 28 जुलाई 2008 को प्रसारित हुआ था। यह शो सबसे लंबे समय तक चलने वाला डेली सिटकॉम शो में से एक है। इस शो की हर एपिसोड के साथ पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है।

67
असित कुमार हैं शो के प्रोड्यूसर

यह शो असित कुमार मोदी द्वारा बनाया गया है और उनके द्वारा नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। अब तक इस शो के 3,800 से अधिक एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं।

77
फैंस हैं TMKOC के दीवाने

यह शो मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी पर बेस्ड है। छोटे से बड़ा हर कोई इस शो का दीवाना है। इसमें दिलीप जोशी लीड रोल में नजर आते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories