
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के सबसे पसंदीदा सीरियलों में एक बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain 3) का तीसरा सीजन शुरूहो रहा है। सोनी टीवी से अपने इंस्टाग्राम पर सीरियल का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें राम यानी नकुल मेहता और प्रिया यानी दिशा परमार के बीच प्यारी सी नोंकझोंक देखने को मिल रही है। प्रोमो शेयर कर मेकर्स ने बताया कि सीरियल 25 मई से देखने को मिलेगा। प्रोमो रिलीज तकर सोनी ने लिखा- आपने उन्हें याद किया और वो चले आए... आपके प्यार के खातिर #राया वापस आ रहे हैं! देखिए #Raya की जिंदगी का नया पन्ना #BadeAchheLagteHain3, 25th मई से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ #SonyEntertainmentTelevision par.बड़े अच्छे लगते हैं का तीसरा सीजन शुरू होने को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट देखने लायक है। प्रोमो देखने के बाद फैन्स जबरदस्त कमेंट्स करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
25 मई से शुरू हो रहा Bade Achhe Lagte Hain 3
नकुल मेहता औ दिशा परमार का सीरियल Bade Achhe Lagte Hain का नया सीजन यानी 3 शुरू हो रहा है। कुछ मिनट पहले सोनी टीवी ने प्रोमो शेयर कर बताया कि सीरियल 25 से शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि नकुल और दिशा ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शूट के पहले दिन की फोटोज शेयर की थी। दोनों ने एक बार फिर इस शो से जुड़कर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल शो का दूसरा सीजन चल रहा है, जो 24 मई को खत्म हो जाएगा।
अगस्त 2021 में शुरू हुआ था Bade Achhe Lagte Hain 2
आपको बता दें कि बड़े अच्छे लगते हैं का सीजन 2 अगस्त 2021 में शुरू हुआ था। इस सीरियल में नकुल मेहता और दिशा परमार ने लीड रोल प्ले किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अभी तक इस शो 445 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। 24 मई का दूसरा सीजन बंद हो रहा है और 25 मई से तीसरा सीजन शुरू हो रहा है।
ये भी पढ़ें...
कौन से हैं वो 40 सेकंड जिसने बदल दी थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत
ब्लू लिपस्टिक-हैवी नेकपीस में उर्वशी रौतेला ने ढाया कहर, Cannes Photos
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।