फिर पापा बनने वाला है TV का मोस्ट फेमस एक्टर, दनादन 7 PHOTOS शेयर कर दी खुशखबरी

Published : Jun 01, 2025, 03:51 PM IST
Nakuul Mehta Jankee Parekh Announce Second Pregnancy

सार

Nakuul Mehta Wife Second Pregnancy: टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता की वाइफ दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक फोटोज शेयर कर खुशखबरी शेयर की।

Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh Second Pregnancy: इश्कबाज और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे टीवी शोज में काम कर चुके नकुल मेहता (Nakuul Mehta) को लेकर एक खुश करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, नकुल की वाइफ जानकी पारेख (Jankee Parekh) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने प्रेग्रेंसी की खबर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की और दनादन एक के बाद 7 फोटोज शेयर की है। आपको बता दें कि कपल का पहले से ही एक बेटा है, जिनका सूफी है। सूफी का जन्म 4 साल पहले 2021 में हुआ है। फोटोज में जानकी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

प्रेग्नेंट हैं नकुल मेहता की पत्नी जानकी

नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख ने अपने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। रविवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें जानकी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है, जबकि नकुल उनके बगल में प्यार से पोज देते दिख रहे हैं। उनके बेटे सूफी भी फोटोज में नजर आ रहे हैं, जो बड़े भाई बनने के लिए बेहद खुश और उत्साहित हैं। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा- लड़का एक्स्ट्रा जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम फिर से आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं। नकुल की पोस्ट पर टीवी सेलेब्स के साथ फैन्स भी कमेंट्स करते हुए बधाई दे रहे हैं। टीवी सेलेब्स अनीता हसनंदिनी, भारती सिंह, दीया मिर्जा, गौहर खान, आयुष्मान खुराना, दृष्टि धामी, कृतिका कामरा सहित कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।

 

 

नकुल मेहता के बारे में

नकुल मेहता जाने माने टीवी एक्टर हैं। उन्होंने 2012 में सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उनका ये शो काफी पसंद किया गया। इसके बाद वे 2016 में शो इश्कबाज में नजर आए। इस ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। इस शो में उनके साथ सुरभि चांदना लीड रोल में थी। 2021 में वे सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 में नजर आए। ये शो बहुत ज्यादा पसंद किया गया। दिशा परमार के साथ वाला ये सीरियल दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। बता दें कि नकुल का परिवार उदयपुर, राजस्थान से है। उनके पिता प्रताप सिंह मेहता, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का हिस्सा रहे थे, जबकि उनके परदादा लक्ष्मीलाल मेहता मेवाड़ रीजन के सैन्य कमांडर थे। फिलहाल नकुल किसी भी शो में नजर नहीं आ रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की