
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वो मुंबई आई थीं, तब उन्होंने खूब स्ट्रगल किया था। उन्होंने बताया कि वो 9 लड़कियों के साथ एक फ्लैट में रहती थीं और सिर्फ ब्रेड अंडा खाकर दिन गुजारती थीं। इस दौरान उन्होंने इस पूरे अनुभव को दर्दनाक बताया।
नोरा फतेही ने किए यह खुलासे
नोरा ने कहा, 'मैं अपनी जेब में केवल 5,000 रुपए लेकर इंडिया आई थी। मैं मुंबई में थ्री BHK अपार्टमेंट में 9 लड़कियों के साथ रहती थी। यहां आकर मैं सोचती थी कि मैंने खुद को किस मुसीबत में क्यों डाला? मैं कभी इन सब चीजों के लिए तैयार नहीं थी और आज भी मुझे इस बारे में सोचकर खराब लगता है। तब यह होता था कि जिस एजेंसी के लिए मैं काम करती थी वो हमारे अपार्टमेंट का किराया भरती थी और अपना कमीशन काट लेती थी। इसके बाद मेरे पास बेहद कम पैसे बचते थे। मैंने कई दिन एक अंडा, ब्रेड खाकर और दूध पीकर गुजारे हैं। यह सचमुच बहुत बुरा था। इनमें से कुछ एजेंसियाँ लोगों का इतनी बुरी तरह शोषण करती हैं। इन चीजों के लिए हमारे पास कोई कानून और नियम नहीं हैं। मैं सीरियसली कहूं तो मुझे उस समय थैरेपी की जरूरत पड़ गई थी। यह एक कठिन समय था।'
नोरा फतेही को ऐसे मिली सक्सेस
नोरा कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर वो कई तेलुगु फिल्मों में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आइटम नंबर भी किए हैं। वो बिग बॉस सीजन 9 में वाइल्ड कार्ड के रूप में भी नजर आई थीं। इसके बाद नोरा ने कई फिल्मों में काम किया। नोरा को आखिरी बार मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया था, जो कुणाल खेमू के निर्देशन की पहली फिल्म थी। इसमें दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी भी हैं।
और पढ़ें..
शादी के 5 साल बाद मां बनेगी अक्षय कुमार की हीरोइन, इस अंदाज में शेयर की खुशखबरी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।