
ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और टीवी शोज रिलीज हो रहे हैं और लोगों के दिल में खास जगह बना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले हफ्ते किन शोज और फिल्मों ने टॉप 5 में खास जगह बनाई है।
सैयारा
फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर खूब देखी गई। इसे अब तक 6.0 मिलियन व्यूज मिले हैं।
कुली
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पोजीशन पर है। इसे 4.9 मिलीयन व्यूज मिले हैं।
महावतार नरसिम्हा
पॉपुलर एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे 3.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। ऐसे में इसे इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन मिली है।
इंस्पेक्टर झेंडे
'इंस्पेक्टर झेंडे' में मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे 2.1 मिलियन व्यूज मिले हैं।
सिनर्स
फिल्म 'सिनर्स' जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसे 1.2 मिलियन व्यूज के साथ लिस्ट में पांचवी पोजीशन मिली है।
ये भी पढ़ें..
Bigg Boss 19: तू-तड़ाक पर उतरी फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद के खानदान को लेकर दी धमकी
Salman khan के बिग बॉस 19 को हुआ एक महीना, 8 Points में जानें घर में क्या-क्या हुआ?
बिग बॉस 19
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे टीवी शोज देखे जाने वाली लिस्ट में पहला स्थान मिला है। इसे 8.2 मिलियन व्यूज मिले हैं।
राइज एंड फॉल
अशनीर ग्रोवर का शो 'राइज एंड फॉल' को इस लिस्ट में दूसरी पोजीशन मिली है। इसे 5.8 मिलियन व्यूज मिले हैं।
कौन बनेगा करोड़पति 17
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आ रहे हैं। इसे 2.4 मिलियन व्यूज के साथ तीसरा स्थान मिला है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को 1.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। ऐसे में इसे चौथा स्थान मिला है।
बिग बॉस तेलुगू सीजन 9
'बिग बॉस तेलुगू सीजन 9' को इस लिस्ट में पांचवी पोजीशन मिली है। इस शो को इस हफ्ते 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।