नए साल यानी 2026 में ओटीटी पर जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है। खबरों की मानें तो कई वेब सीरीज नए सीजन के साथ डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। फैन्स इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड हैं और वेब सीरीज के स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं।
ओटीटी पर 2026 में कई वेब सीरीज के नए सीजन स्ट्रीम होने वाले हैं। इनमें मिर्जापुर 4, फर्जी 2 से लेकर पंचायत 5 सहित अन्य वेब सीरीज देखने को मिलेगी। पढ़ते हैं डिटेल…
28
मिर्जापुर 4
पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन को देखने का सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ये सीरीज 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने मिलेगी। इसमें अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी नजर आएंगे।
38
फर्जी 2
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी को शानदार रिस्पॉन मिला था। इसके बाद से फैन्स सीरीज के सीजन 2 का इंतजार रहे हैं। ये 2026 में रिलीज होगी। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
कॉमेडी वाली वेब सीरीज गुल्लक के सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जिसे 2026 में सोनी लिव पर देख सकेंगे। हालांकि, इस बार सीरीज में अनु भैया नहीं नजर आएंगे। वहीं, पीरियड ड्रामा वेब सीरीज द रिवॉल्यूशनरी का अगला सीजन 2026 में स्ट्रीम होगा। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेंगे। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांता लीड रोल में हैं।
58
पंचायत 5
मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के सीजन 5 को देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये 2026 में प्राइम वीडियो पर देखने मिलेगा। इसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका लीड रोल में हैं।
68
फोर मोर शॉट्स प्लीज 4
फीमेल लीड वाली वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज का सीजन 4 भी 2026 में रिलीज होगा। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इसमें सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू लीड रोल में हैं।
78
द फैमिली मैन 4
मनोज बाजपेयी की मोस्ट फेमस क्राइम वेब सीरीज द फैमिली मैन का सीजन 4 2026 के अंत तक रिलीज हो सकता है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।
88
कोहरा 2
बरुन सोबती की वेब सीरीज कोहरा काफी पसंद किया गया था। अब 2026 में इसका सीजन 2 आ रहा है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। इस बार मोना सिंह भी इसमें नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।