'पति पत्नी और पंगा' में जल्द ही अविका गौर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी से शादी करने वाल हैं। इस शो में उनके अलावा गुरमीत चौधरी, रुबीना दिलैक से लेकर मुनव्वर फारूकी तक नजर आ रहे हैँ। ऐसे में आइए जानते हैं सबकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन..
अविका गौर ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के मुलुंड स्थित शेरोन इंग्लिश हाई स्कूल से पूरी की और इसके बाद उन्होंने मुंबई के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। वहीं मिलिंद चंदवानी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, भोपाल से स्कूली पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर इंजीनियरिंग की और फिर आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया।
28
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
स्वरा भास्कर ने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मास्टर्स किया। वहीं उनके पति फहाद अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन किया।
38
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
देबिना बनर्जी ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता से प्राप्त की और इसके बाद उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। वहीं, गुरमीत चौधरी ने मुंबई के सिल्वर बीच हाई स्कूल से स्कूलिंग की और फिर नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया।
हिना खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई उदयपुर के सेंट मैरी स्कूल से पूरी की, और उसके बाद उन्होंने उदयपुर से ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने गुड़गांव के एक कॉलेज से MBA की पढ़ाई पूरी की। वहीं, उनके पति रॉकी जायसवाल ने कोलकाता के सेंट्रल कॉलेजिएट स्कूल से स्कूलिंग की और फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।
58
रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
रूबीना दिलैक ने अपनी स्कूली पढ़ाई शिमला पब्लिक स्कूल से पूरी की और फिर सेंट बेड्स कॉलेज, शिमला से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। वहीं उनके पति, अभिनव शुक्ला ने लुधियाना स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की, जिसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
68
गीता फोगट और पवन कुमार
भारत की पॉपुलर पहलवान गीता फोगट ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पूरी की है। वहीं उनके पति और पहलवान पवन कुमार ने ग्रेजुएशन हरियाणा के रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से किया।
78
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ‘पति पत्नी और पंगा’ की होस्ट हैं। उन्होंने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के रामनारायण रुइया कॉलेज से बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
88
मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी की ने सिर्फ पांचवी क्लास तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सिर्फ अपने करियर पर फोकस किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।