'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस प्रिया मराठे हारी कैंसर से जंग, 38 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Published : Aug 31, 2025, 11:39 AM ISTUpdated : Aug 31, 2025, 12:01 PM IST
pavitra rishta actress priya marathe dies at age of 38 due to cancer

सार

Pavitra Rishta Actress Priya Marathe Death: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। वे काफी समय से कैंसर से जूझ रही थी। उन्होंने 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। 

Tv Actress Priya Marathe Passed Away: टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) जैसे फेमस सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रिया मराठे (Priya Marathe) का निधन हो गया है। वे 38 साल की थी। कई टीवी शोज और वेब सीरीज में काम करने वाली प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। सामने आ रही जानकारी की मानें तो प्रिया का मुंबई में मीरा रोड स्थित उनके घर पर निधन हुआ। बताया जा रहा है कि कैंसर से जूझ रही प्रिया रिकवर भी कर रही थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही एक बार फिर कैंसर उनकी बॉडी में फैल गया था। उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन उन्हें फायदा नहीं हो रहा था। उन्होंने शनिवार को आखिरी सांस ली।

प्रिया मराठे के बारे में

प्रिया मराठे एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और टेलीविजन एक्ट्रेस थीं। उनका जन्म 23 अप्रैल, 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में ही की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मराठी धारावाहिक या सुखानोया और चार दिवस सासुचे से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल कसम से में विद्या बाली का रोल प्ले किया था। वे कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया। इस सीरियल से उन्हें खूब पहचान मिली। अप्रैल 2012 में सोनी टीवी के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में उन्होंने ज्योति मल्होत्रा ​​का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने तू तीथे में, भागे रे मन, जयस्तुते और भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप जैसे शो में काम किया था। वे 2008 में आई हिंदी फिल्म हमने जीना सीख लिया में अभिनय किया था। उन्होंने गोविंद निहलानी द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ती अणि इतार में भी काम किया था। फिल्म में सुबोध भावे, सोनाली कुलकर्णी, अमृता सुभाष, भूषण प्रधान, गणेश यादव और आविष्कार दरवेकर भी थे।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने अमाल मलिक की बुलाई GF? बिग बॉस में दिखा नया ट्विस्ट

प्रिया मराठे की पर्सनल लाइफ

प्रिया मराठे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु मोघे से 2012 में शादी की थी। शांतनु भी फेमस एक्टर हैं। प्रिया एक साल पहले तक सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रहे। 11 अगस्त 2024 को उन्होंने आखिरी पोस्ट शेयर की थी। आपको बता दें कि प्रिया टीवी सीरियलों में अपने निगेटिव रोल के लिए पहचानी जाती थी। उन्हें आखिरी बार 2023 में शो तुजेच मि गीत गात आहे में देखा गया था।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें
Bigg Boss 19 के बाद सलमान खान से नहीं मिलीं फरहाना भट्ट, बोलीं- हमारी बात तक नहीं हुई