
Priyanka Jagga Not Entering Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 10' की कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा मुसे शो में एक बार फिर नजर आने वाला है। ऐसे में उनसे जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि वो सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में नहीं जा रही हैं। दरअसल जग्गा द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद यह अफवाह फैली कि उन्हें शो के नए सीजन के लिए संपर्क किया गया है।
प्रियंका जग्गा से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, 'सबसे पहले, एक्स कंटेस्टेंट को शो में वापस आने का मौका कम ही मिलता है। साथ ही, सीजन 10 में प्रियंका जग्गा के कार्यकाल को देखते हुए, उनसे दोबारा संपर्क नहीं किया जाएगा। इसलिए उनके पार्ट लेने की सारी चर्चाएं बिल्कुल गलत हैं।' आपको बता दें प्रियंका जग्गा को वीकेंड का वार में हुई बहस के बाद सलमान खान ने बीच सीजन में ही शो से बाहर कर दिया था।
ये भी पढ़ें …
इस पॉपुलर EX कपल की होने जा रही बिग बॉस 19 में एंट्री, क्या 10 साल बाद होगा रीयूनियन?
प्रियंका जग्गा ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि निर्माताओं ने उन्हें फिर से शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने लिखा, '10 साल पहले, मैं बिग बॉस नाम के एक शो का हिस्सा थी। इसने मेरी जिंदगी बदल दी, लेकिन यह सब आसान नहीं था। मेरा होस्ट सलमान खान से झगड़ा हो गया था और मैं शो से चली गई थी। ग्लैमर की दुनिया से, लेकिन अब अचानक... बिग बॉस ने फिर से बुलाया है। हां इस सीजन में, वो मुझे वापस चाहते हैं।' आपको बता दें वहीं शो में शैलेश लोढ़ा के अलावा अपूर्व मुखीजा. पूरव झा, राम कपूर, गौतमी कपूर, धीरज धूपर, मुनमुन दत्ता, दिव्यंका त्रिपाठी, शरद मलहोत्रा, आशीष विद्यार्थी और सोशल मीडिया क्रिएटर फैजल शेख जैसे सेलेब्स के हिस्सा लेने की चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कास्टिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।