Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में एक्स कपल दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के आने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं, खासकर दिव्यांका की वापसी को लेकर। दोनों 8 साल तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अलग हो गए।
Bigg Boss 19 Contestants: बिग बॉस का 19वां सीजन 24 अगस्त से ऑन एयर होने वाला है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि इस शो में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि शो के लिए टीवी की पॉपुलर एक्स कपल दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।
कैसे हुआ दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा का बिग बॉस 19 में आने का खुलासा
बिग बॉस तक ने एक्स पर शेयर लिखा, 'दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और शरद मल्होत्रा को बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किए जाने की खबर सामने आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी पुष्टि हो सकती है। यह खबर सामने आते ही फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं, खासकर वे जो लंबे समय से दिव्यांका को टीवी पर वापसी करते देखना चाहते थे। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या बिग बॉस 19 से उनका यह सपना सच होगा।' आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा एक पॉपुलर टेलीविजन कपल थे। वो पहली बार शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर मिले थे और फिर अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों की दोस्ती, प्यार में बदल गई। दोनों ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, साल 2015 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया से शादी कर ली। वहीं शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की है।
ये भी पढ़ें..
Allu Arjun को कसकर पकड़े रही Sneha, आखिर किस बात का डर? वीडियो वायरल
कौन से सेलेब्स ले सकते हैं बिग बॉस 19 में हिस्सा ?
बिग बॉस 19 के शुरु होने से पहले फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि कौन से सेलेब्स शो में हिस्सा लेंगे। पहले, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अब तक मेकर्स ने लगभग 45 सेलेब्स से संपर्क किया है। इनमें रति पांडे (मिले जब हम तुम), हुनर हाली, अपूर्वा मखीजा (उर्फ द रिबेल किड), मिस्टर फैसु, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मीरा देवस्थले और भाविका शर्मा जैसे स्टार्स का नाम शामिल हैं। वहीं रिपोर्ट्स में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्स एक्टर्स शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री को भी बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। ऐसे में देखना खास होगा कि कौन से सेलेब्स शो में हिस्सा लेते हैं।
