Aap Jaisa Koi Review: कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई आर माधवन-फातिमा सना शेख की जोड़ी, जानें कैसी है कहानी

Published : Jul 11, 2025, 02:05 PM IST
aap jaisa koi review

सार

आर माधवन और फातिमा सना शेख की 'आप जैसा कोई' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़। प्रोफेसर और फ्रेंच टीचर की प्रेम कहानी में अचानक मोड़। क्या रह पाएंगे दोनों साथ?

Aap Jaisa Koi Review : आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया था, तब से लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म देखने से पहले पढ़ते हैं इसका रिव्यू..

क्या है आप जैसा कोई की कहानी ?

'आप जैसा कोई' की शुरुआत श्रीरेणु (आर माधवन) से होती है, जो संस्कृत प्रोफेसर होता है और काफी उम्र तक कुंवारा रहता है। ऐसे में वो अपने दोस्त (नमित दास द्वारा अभिनीत) के कहने पर एक सेक्स चैटिंग ऐप पर आता है। इसके तुरंत बाद, एक फ्रेंच प्रोफेसर मधु (फातिमा सना शेख) से उसकी मुलाकात होती है और फिर उससे उसका रिश्ता जुड़ जाता है, जो बहुत अच्छा होता है। वो एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और सगाई करने ही वाले होते हैं कि तभी कुछ ऐसा होता है, जिससे उसका नजरिया बदल जाता है और फिर दोनों अलग हो जाते हैं। ऐसे में आगे क्या होता है और वो दोनों साथ रहते हैं या नहीं यह जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी। हालांकि, जिस तरह से यह सब पर्दे पर पेश किया गया है, वह अधूरा लगता है और यह कहानी को कमजोर साबित करता है।

कैसी है आप जैसा कोई के स्टार कास्ट की एक्टिंग ?

'आप जैसा कोई' में आर माधवन ने अपने किरदार को खूबसूरती से निभाया है। फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं, जिसे लोग सिर्फ उनकी वजह से देखते हैं, न कि फिल्म की वजह से। वहीं सानया ने भी इस रोल के सास इंसाफी की है। उनका लुक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रानी से प्रेरित लगता है। जब चीजें अच्छी होती हैं तो फातिमा और माधवन के बीच अच्छी केमिस्ट्री दिखती है, लेकिन उनके अलग होने के दौरान कहानी इतनी कमजोर हो जाती है कि वो लोगों पर जबूत प्रभाव नहीं छोड़ पाती है। ऐसे में हम इस फिल्म को 2.5 स्टार देंगे।

लोगों का कहना है कि यह फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर की याद दिलाती है। बता दें विवेक सोनी, जिन्होंने सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दासानी अभिनीत फिल्म का निर्देशन किया था, ने आप जैसा कोई का भी निर्देशन किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 की पहली TRP List में हो गया भयानक खेल, अनुपमा-YRKKH की रेटिंग चौंकाने वाली
कौन है TV का सबसे बड़ा विलेन जो कर रहा 9 साल बाद कमबैक, इस शो से फिर मचाएगा गदर