Bade Achhe Lagte Hain Controversy: एकता के आरोप पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Published : Jun 20, 2025, 03:59 PM ISTUpdated : Jun 20, 2025, 04:36 PM IST

राम कपूर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' के इंटीमेट सीन्स पर कमेंट किया था, जिससे एकता कपूर नाराज़ हो गईं। राम ने अब इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और एकता के साथ अपने रिश्ते पर बात की है।

PREV
19

एक्टर राम कपूर और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच काफी वक्त से तनातनी का माहौल है। दरअसल राम ने बालाजी टेली फिल्म्स के बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में इंटीमेट सीन पर कमेंट किया था। इसके बाद एकता कपूर उनसे नाराज हैं।

29

राम कपूर ने एकता कपूर के साथ अपने अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में NDTV के साथ एक इंटरव्यू में, राम कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ विवाद को लेकर चल रहीं अफवाहों पर जवाब दिया।

39

राम कपूर ने एकता कपूर की कंपनी द्वारा प्रोड्यूस बड़े अच्छे लगते हैं और कसम से जैसे शो में बतौर लीड एक्टर काम किया है। एक सीरियल में इंटीमेट सीन पर खासा बवाल हुआ था। जिसके  बाद एकत कपूर को माफी मांगनी पड़ी थी।  इसके बाद राम कपूर ने इसके सीन पर अपनी राय दी थी ,  जिसके बाद एकता नाराज हो गईं थीं। 

49

राम ने एकता कपूर द्वारा उन्हें सुनाई गई खरी खोटी बातों पर कहा, "वह जो चाहे कह सकती है, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगा। क्योंकि आखिरकार, उसने मुझे वह दिया जो किसी ने मुझे नहीं दिया। उन्होंने मुझ पर तब भरोसा किया जब किसी और ने नहीं किया। और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मेरे करियर के अंत तक उन्हें मेरे बारे में जो चाहे कहने का अधिकार है।”

59

वहीं राम कपूर ने अपनी पत्नी गौतमी कपूर के क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में भी बात की। कई लोगों का मानना ​​था कि यह राम के वजन घटाने पर एकता कपूर के कमेंट पर एक तंज कसा गया है।

69

राम ने क्लियर किया कि गौतमी की पोस्ट सिर्फ़ मज़ाकिया अंदाज़ में थी और इसका मोटिव किसी को निशाना बनाना नहीं था। उन्होंने कहा कि यह सब मज़ाक में था और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

79

राम कपूर और एकता कपूर के बीच तनाव कथित तौर पर तब शुरू हुआ जब राम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एकता को बड़े अच्छे लगते हैं में इतने रोमांटिक सीन की वजह से क्रिटिसाइज किया गया था। वे इसे मिनीमम कर सकती थीं।

89

राम कपूर की ये सलाह एकता कपूर को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सोशल मीडिया पर सख्त लहजे में रिएक्शन दिया थ।

99

एकता कपूर ने लिखा, "मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले नॉन प्रोफेशनल एक्टर को चुप हो जाना चाहिए। झूठी जानकारी और गलत कहानियां तभी तक चलती हैं जब तक मैं ना बोलूं। लेकिन चुप रहने में गरिमा होती है।" ये बात उन्होंने नाम लिए बिना राम कपूर के लिए ही कही थी।

Read more Photos on

Recommended Stories