- Home
- Entertainment
- TV
- Ekta Kapoor Vs Tusshar Kapoor: भाई-बहन में सबसे अमीर कौन? कितनी है पिता जीतेन्द्र की दौलत
Ekta Kapoor Vs Tusshar Kapoor: भाई-बहन में सबसे अमीर कौन? कितनी है पिता जीतेन्द्र की दौलत
टीवी क्वीन के नाम से मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर 50 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। वे जीतेन्द्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। उनके भाई तुषार कपूर बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम करते हैं। जानिए उनकी फैमिली की नेट वर्थ…

सबसे पहले बात बर्थडे गर्ल एकता कपूर की ही कर लेते हैं। वे 1995 से लगातार टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उनके शुरुआती प्रोजेक्ट्स कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, 1995 में जी5 ने उनका शो 'मानों या ना मानों' और दूरदर्शन ने 'धूम धमाका' टेलीकास्ट करने को चुना। 1995 में ही आए 'हम पांच' से उन्हें पहचान मिली।
2000 के दशक में एकता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शोज ने एकता कपूर को टीवी क्वीन बना दिया। अब वे बालाजी टेलीफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स से छोटे और बड़े पर्दे पर राज कर रही हैं। उनके पास आज की तारीख में लगभग 95 करोड़ की संपत्ति है। वे कपूर परिवार की सबसे अमीर शख्स हैं।
एकता कपूर के भाई तुषार कपूर संपत्ति के मामले में परिवार में दूसरे स्थान पर आते हैं। 48 साल के तुषार कपूर 2001 से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' सुपरहिट रही थी।
तुषार कपूर ने बाद में 'क्या कूल हैं हम', 'गोलमाल' (फ्रेंचाइजी) और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, सोलो हीरो के तौर पर वे 'मुझे कुछ कहना है' के बाद फ्लॉप साबित हुए। बावजूद इसके वे कपूर फैमिली के दूसरे सबसे अमीर मेंबर हैं। उनके पास लगभग 44 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
जंपिंग जैक के नाम से मशहूर जीतेन्द्र कपूर फैमिली के तीसरे सबसे अमीर मेंबर हैं। लगभग 7 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव 83 साल के जीतेन्द्र के पास तकरीबन 10.84 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
एकता कपूर की मां शोभा कपूर भी टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज की प्रोड्यूसर हैं। वे एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हालांकि, उनकी नेट वर्थ की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

